पारिवारिक विवाद में विधवा पर हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लोहे के रॉड से की गयी पिटाई, महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के हाटा नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर एक विधवा महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित हाटा बाजार निवासी राजाराम यादव बताया गया है. पीड़िता झानी कुंवर, पत्नी स्वर्गीय रमेश यादव ने अपने आवेदन में बताया कि वह घर पर थी, तभी उसका भैसुर राजाराम यादव, उसकी पत्नी और पुत्र अजय यादव वहां पहुंचे और जमीन में लगे गेट को तोड़ने लगे. विरोध करने पर सभी ने लोहे के रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसने चैनपुर थाने में आवेदन दिया. मामले में थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजाराम यादव को गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन