Bihar News: कैमूर में नहाने के दौरान किसान का पैर फिसला, कुएं में डूबकर मौत
Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar News: कैमूर के बांधा गांव में एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब किसान धान की रोपनी करने के बाद कुएं पर नहा रहा था. नहाने के दौरान किसान का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया.
Bihar News: कैमूर जिला स्थित अधौरा थाना क्षेत्र की सारोदाग पंचायत के बांधा गांव में एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान बांधा गांव निवासी फुसुल तुरिया के 38 वर्षीय बेटे राजेंद्र तुरिया के रूप में की गयी. यह घटना उस वक्त हुई जब किसान अपने खेतों में धान की रोपनी करने के बाद कुएं पर नहा रहा था. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान किसान का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी.
कुएं में डूबकर मौत
घटना के दौरान मृतक के दो अन्य लोग भी कुएं के पास बैठे हुए थे. किसान को कुंए में गिरते हुए देखकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इस घटना की खबर मिलते ही आसपास के खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने भागे-भागे कुए के पास पहुंचे, लेकिन कुएं की गहरायी अधिक होने के कारण किसान राजेंद्र तुरिया को कुएं से बाहर नहीं निकाल पाए. हालांकि मजदूरों ने किसान को कुएं से बाहर निकालने की बहुत कोशिश की.
बिचड़ा निकालने के लिए गये थें किसान
जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र तुरिया अपने ही गांव में धान की रोपनी के लिए बिचड़ा निकालने के लिए गये थे. बिचड़ा खेत से निकालने के बाद मृतक ने अपने दो और साथियों के साथ कुएं पर नहाने के लिए पहुंचे. दो और साथी कुएं के जगत पर बैठ गये और राजेंद्र तुरिया बाल्टी लेकर कुआं से पानी खींचकर नहाने लगे. इसी दौरान किसी तरह पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गये. कुएं में गिरते देख पास बैठे दोनों व्यक्ति हल्ला करने लगे हल्ला सुनकर खेत में काम कर रहे मजदूर दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और उसे निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन, कुआं इतना गहरा था कि निकालने से पहले ही किसान की मौत हो गयी. रंजन कुमार की रिपोर्ट
Also Read: Bihar Crime: औरंगाबाद में दवा के नाम पर बनाता था शराब, पुलिस ने छापेमारी कर धंधेबाज को दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










