27 जुलाई को जैदपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा बिहार आइडिया फेस्टिवल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बिहार में नवाचार और उद्यमशीलता को नई दिशा देने के लिए आज का आइडिया, कल का बिहार की भावना के साथ बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ 27 जुलाई को होगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भभुआ नगर.

बिहार में नवाचार और उद्यमशीलता को नई दिशा देने के लिए आज का आइडिया, कल का बिहार की भावना के साथ बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ 27 जुलाई को होगा. यह कार्यक्रम बिहार सरकार के उद्योग विभाग के नेतृत्व में, स्टार्टअप बिहार, योर स्टोरी व द भारत प्रोजेक्ट के सहयोग से किया जा रहा है. यह कार्यक्रम भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, जैदपुर परिसर में आयोजित होगा. इस राज्यव्यापी महोत्सव का उद्देश्य छात्रों, युवाओं, नवाचारियों, सामाजिक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों व नये उद्यमियों के श्रेष्ठ विचारों को पहचानना और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करना है. जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि फेस्टिवल के माध्यम से बिहार के 38 जिलों से 10,000 से अधिक विचार एकत्र करने का लक्ष्य है. चयनित श्रेष्ठ विचारों को जिला व राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. साथ ही प्रतिभागियों को सीआइएमपी, आइआइटी पटना व टीआइइ पटना जैसे संस्थानों से इनक्यूबेशन समर्थन, अनुभवी विशेषज्ञों और निवेशकों से मार्गदर्शन व नेटवर्किंग का लाभ आदि सहित योर स्टोरी जैसे प्लेटफार्मों पर अपने विचार को प्रस्तुत करने का मौका भी मिलेगा. इसके अतिरिक्त, स्टार्टअप बिहार के माध्यम से फंडिंग सहायता प्राप्त करने की संभावना भी प्रदान की जायेगी. महोत्सव में छात्र, नये उद्यम शुरू करने के इच्छुक व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह, नवाचार करने वाले युवा जीव का दीदी व वे सभी लोग भाग ले सकते हैं, जिनके पास समाज को बदलने वाला कोई प्रभावशाली विचार है., वैसे इच्छुक प्रतिभागी अपने विचार भेजने के लिये निर्धारित आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जिसके लिए क्यूआर कोड की सुविधा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन