Bihar Bhumi: 'मेरा 2000 वापस लौटा दो', दाखिल खारिज करने के लिए मांगा 5000! हुआ भारी हंगामा
सांकेतिक फोटो
Bihar Bhumi: बिहार के कैमूर जिला के भगवानपुर के रहने वाले रंजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनसे दाखिल खारिज करने के लिए 5000 रुपया मांगा गया. उन्होंने 2000 रुपये दे भी दिया था. मामले पर अधिकारियों ने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Bihar Bhumi: कैमूर के भगवानपुर में जमीन की दाखिल-खारिज करने के नाम पर मोकरम पंचायत के हलका कर्मचारी रवि शंकर यादव द्वारा स्थानीय अंचल क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरखुर्द (छोटका जैतपुर) गांव निवासी रंजय सिंह से पांच हजार रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है. हालांकि, ऐसे किसी भी आरोप-प्रत्यारोप की पुष्टि प्रभात खबर अखबार नहीं करता है.
पूरा मामला जानिए
शुक्रवार को 11:30 बजे अंचल कार्यालय पहुंचे जैतपुरखुर्द गांव निवासी रंजय सिंह द्वारा मोकरम पंचायत के हलका कर्मचारी रवि शंकर यादव से सार्वजनिक रूप से चिल्ला-चिल्ला कर यह कहा जा रहा था कि मेरा म्यूटेशन करने के लिए जो दो हजार रुपये लिये हो, वह लौटा दो.
इस पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि म्यूटेशन कराने के एवज में राजस्व कर्मी रविशंकर द्वारा मुझसे रुपये की मांग की गयी थी, जिसको लेकर मैंने उन्हें दो हजार दिया था, मगर इससे भी वह संतुष्ट नहीं हुए और आज जब अंचल कार्यालय पहुंचा हूं तो वह और तीन हजार रुपये की मांग करने लगे.
इस बीच देखा गया कि म्यूटेशन के एवज में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाते हुए तीखी बहस होते देख हलका कर्मचारी रविशंकर यादव आरटीपीएस काउंटर के कमरे में घुसकर उसके दरवाजे की किल्ली बंद कर दिये.
क्या आरोप लगाया
अंचल कार्यालय के ठीक सामने इस तरह के शोर शराबे को देख दर्जनों फरियादी आपस में कई तरह के चर्चाएं करते देखे गये. अंचल कार्यालय के बाहर हल्ला गुल्ला देख जब फरियादी रंजय कुमार सिंह से मोबाइल के वीडियो कैमरे में यह पूछा गया कि आप इतना शोर क्यों मचा रहे हैं, तो उन्होंने कहा मुझसे दाखिल-खारिज कराने के एवज में रुपयों की मांग की गयी थी.
इसको लेकर मैंने उक्त कर्मचारी को एक महीने पहले ही दो हजार रुपये दे भी दिये थे, मगर इससे भी उनका पेट नहीं भरा और अब वह तीन हजार रुपये की और मांग करने लगा, तो उनका सब्र टूट गया. उन्होंने कहा कर्मचारी अब पांच हजार रुपये से कम में म्यूटेशन करने से इन्कार कर रहा है.
क्या बोले कर्मचारी
इस बाबत पूछे जाने पर मोकरम के हलका कर्मचारी रविशंकर यादव ने कहा कि मैंने कभी भी पैसे की मांग नहीं की है, उस पर जो भी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है. उनका म्यूटेशन करने के लिए मैंने रेवेन्यू ऑफिसर को रिपोर्ट कर दी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोलीं सीओ
इस संदर्भ में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी (CO) अपर्णा कुमारी ने बताया यदि मुझे इस मामले में लिखित शिकायत मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभारी एसडीएम बोली- होगी कार्रवाई
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी एसडीएम श्रेया कुमारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जायेगी और आरोप सिद्ध होने पर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










