लूटकांड में बाइक सहित आरोपित गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर गांव के समीप चाकू के बल पर हुई थी घटना

विज्ञापन

रामगढ़.

थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास चाकू के नोक पर बाइक लूटकांड में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामगढ़ निवासी दशरथ पासी के पुत्र सूरज पासी के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से लूटी गयी बाइक भी बरामद कर ली है. मालूम हो कि 11 अगस्त को बरौड़ा मोहनपुर गांव के समीप बगीचे के पास बाइक सवार एक युवक से अपराधियों ने चाकू दिखाकर बाइक छीन ली थी. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन दिया था. जांच के क्रम में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था. सोमवार देर शाम पीड़ित ने अपनी बाइक के साथ एक युवक को बाजार में घूमते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को बाइक सहित गिरफ्तार कर थाने ले आयी. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन