ePaper

140 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 29 Jun 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
140 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने दुबे के सरैया मोड़ के पास नाकेबंदी कर एक बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ा है.

विज्ञापन

चैनपुर. स्थानीय पुलिस ने दुबे के सरैया मोड़ के पास नाकेबंदी कर एक बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ा है. तलाशी के क्रम में उसके पास से 140 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार बाइक सवार धंधेबाज उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत चकिया थाना क्षेत्र के पंचवरिया गांव निवासी बाबा चौहान बताया जाता है. गिरफ्तार धंधेबाज को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि मेढ़ लखमनपुर के रास्ते एक बाइक सवार धंधेबाज शराब की खेप लेकर आ रहा है. सूचना पर एक पुलिस टीम को भेजा गया. दुबे के सरैया मोड़ के पास पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर बाइक सवार को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष ने बताया पहले बाइक सवार की तलाशी ली गयी, तो उसके पीठ पर मौजूद पिट्ठू बैग से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद बाइक की डिक्की की तलाशी ली गयी, जिससे 45 बोतल व बाइक की सीट के नीचे बने लोहे के बक्से से 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया बताया कि शराब बरामद होते ही धंधेबाजी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन