सड़क मरम्मत के नाम पर किया जा रहा कोरम पूरा
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Feb 2026 4:29 PM
प्रखंड अंतर्गत चांद-भभुआ सड़क एनएच 219 से कुढ़नू की तरह जाने वाली सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं.
चांद. प्रखंड अंतर्गत चांद-भभुआ सड़क एनएच 219 से कुढ़नू की तरह जाने वाली सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं. उस सड़क का अनुरक्षण संबंधित एजेंसी को करना है, जिसकी दूरी लगभग आधा किलोमीटर है, जिसमें एजेंसी द्वारा नये सिरे से मरम्मत का कार्य कराया जा जा रहा है. जबकि, उसके बाद दूसरे एजेंसी का ठेका है. जहां इंडेन गैस एजेंसी, किलनी के उत्तर तरफ दूसरी एजेंसी मरम्मत का कार्य करा रही है. जहां केवल सड़क पर बने गड्ढों में कुछ जगहों पर अलकतरा डाल कर मरम्मत के नाम पर कोरम पूरा किया गया है. यहां तक की सड़क पर कुछ जगहों पर सिर्फ इमलसन डाल कर ही छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क पर बने गड्ढों की स्थिति अभी भी काफी खराब है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया है, अगर ठीक से मरम्मत हो जाती तो लोगों को काफी सहूलियत होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










