यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रैक्टर चोर गिरोह, कैमूर के तीन युवक पकड़ाये

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :24 Feb 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रैक्टर चोर गिरोह, कैमूर के तीन युवक पकड़ाये

यूपी की मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार को चोरी गये चार ट्रैक्टर के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

फोटो 9 चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार चारो आरोपी (तीन कैमूर निवासी) # पुलिस ने चोरी के चार ट्रैक्टर के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार # बरामद चार चोरी के ट्रैक्टरों में मोहनिया से चोरी गये दो ट्रैक्टर भी हैं शामिल 10-10 हजार रुपये के लालच में करते थे चोरी, विशेषरपुर हाइवे से दबोचे गये शातिर अपराधी मोहनिया शहर. यूपी की मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार को चोरी गये चार ट्रैक्टर के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बरामद दो ट्रैक्टर मोहनिया से चोरी गये थे, जबकि गिरफ्तार आरोपितों में भी तीन आरोपित कैमूर जिला के निवासी हैं. गिरफ्तार लोगों में कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित अमरपुरा गांव निवासी ललित तिवारी का पुत्र रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू, कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला गांव निवासी रमाकांत तिवारी का पुत्र रिशु तिवारी, भभुआ थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी धनजी तिवारी का पुत्र आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू शामिल बताये गये हैं, जबकि एक अन्य आरोपित यूपी के मिर्जापुर जिला स्थित करजी गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय का पुत्र आदित्य पांडेय उर्फ पप्पू शामिल बताया गया है. यूपी पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वादी यूपी के वाराणसी जिला स्थित रामनगर थाना के मच्छरघट्टा गांव निवासी केदार नाथ मौर्य के पुत्र अखिलेश मौर्य की तहरीर पर मिर्जापुर के अदलहाट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी चुनार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अदलहाट के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया था. इसके आलोक में मंगलवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर विशेषरपुर हाइवे से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनलोगो के पास से तीन लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर व एक पावरट्रैक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जिस पर ईंट लदा हुआ था, बरामद किया गया. बरामद चार ट्रैक्टरों में से दो ट्रैक्टर का मामला यूपी के मिर्जापुर स्थित अदलहाट थाना, जबकि दो ट्रैक्टर का कैमूर जिला के मोहनिया थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. # गिरफ्तार आरोपित रविशंकर चलाता था पहले कबाड़ी की दुकान यूपी के मिर्जापुर जिला स्थित अदलहाट थाने द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है की गिरफ्तार रविशंकर तिवारी पूर्व में कबाड़ की दुकान चलाता था, जो आठवीं तक पढ़ा हुआ है. जबकि, रिशु तिवारी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा वर्तमान में ब्लैककीट में काम करता है. इसके अलावा आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू भी 10 वीं तक पढ़ा हुआ है तथा ब्लैककीट में काम करता है. इसके अलावा आदित्य पांडेय उर्फ पप्पू बी काॅम का छात्र है तथा प्रयागराज में रेपिडो चलाता है. # चोरी कर दाउदनगर में कबाड़ की दुकान में बेच देते थे ट्रैक्टर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग मिर्जापुर व कैमूर में ट्रैक्टर चोरी करते है और उन ट्रैक्टरों व ट्रालियों को कबाड़ दुकानदार मुकेश गुप्ता को बेच देते हैं, जिसकी कबाड़ की दुकान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना के पास स्थित है. हम लोग यूपी की गाड़ी को मोहनिया किसी खेल के मैदान के पास खड़ा कर देते हैं, उन गाडियों को मुकेश चलवाकर ले जाकर अपनी दुकान पर कटवा देता है तथा बिहार में चोरी किये गये ट्रैक्टर को मुकेश कबाड़ी उत्तर प्रदेश में अपने किसी जानने वाले के पास कटवा देता है. प्रत्येक सदस्य को एक ट्रैक्टर चोरी करने पर 10-10 हजार रुपये मिलते थे. जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ दुकानदार की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है. इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नारायणपुर के आशुतोष शुक्ला, इसके अलावा पुलिस अधिकारी व जवान में अभय नारायण सिंह, विजयदीप सिंह, नवीन पटेल, अजय कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, कैलाश यादव व सत्येंद्र कुमार शामिल रहे. # क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए यूपी के मिर्जापुर जिला के अदलहाट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया चोरी के चार ट्रैक्टर के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन कैमूर जिला के निवासी हैं. जबकि, बरामद चोरी के दो ट्रैक्टर मोहनिया से चोरी हुए थे. मोहनिया पुलिस जांच के लिए आयी थी, जिनके द्वारा वेरिफिकेशन कर लिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन