Window AC खरीदने से पहले ये 5 जरूरी फैक्टर्स जरूर जान लें, तभी होगा फुल पैसा वसूल

विंडो एसी
Window AC चुनना सिर्फ कूलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सही परफॉर्मेंस और कम बिजली खर्च भी जरूरी है. कमरे के साइज के हिसाब से सही BTU, एनर्जी-सेविंग मॉडल, कम शोर और आसान इंस्टॉलेशन का ध्यान रखना चाहिए. आइए इस डिटेल में जानते हैं.
Window AC Buying Guide: घर के लिए विंडो चुनना अक्सर जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. मार्केट में इतने सारे मॉडल और फीचर्स होते हैं कि कई बार समझ ही नहीं आता कौन-सा सही रहेगा. सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि आराम, बिजली की खपत और आवाज़ का लेवल भी उतना ही मायने रखता है. अगर आप गलत साइज का विंडो चुन लेते हैं, तो उसका असर सिर्फ कूलिंग पर ही नहीं, आपके बिजली बिल पर भी पड़ता है. इस आर्टिकल में हम आसान शब्दों में समझेंगे कि अपने कमरे के लिए सही विंडो एसी चुनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
कूलिंग कैपेसिटी
एसी लेते समय सबसे जरूरी चीज होती है उसकी कूलिंग कैपेसिटी. यानी वो आपके कमरे को कितनी अच्छी तरह ठंडा कर पाएगा. इसे BTU (British Thermal Unit) में मापा जाता है, जो बताता है कि एसी कितना पावरफुल है.
अगर आपका कमरा छोटा है, यानी करीब 150 स्क्वायर फीट से कम है, तो 5,000 से 6,000 BTU वाला एसी आराम से काम कर देगा. वहीं अगर कमरा थोड़ा बड़ा है, तो आपको 8,000 से 12,000 BTU तक का एसी लेना चाहिए.
एनर्जी एफिशिएंट
अगर आप विंडो एसी लेने की सोच रहे हैं, तो ध्यान उसकी एनर्जी एफिशिएंसी पर देना चाहिए. Energy Star rating वाले मॉडल कम बिजली खर्च करते हैं. इससे हर महीने का बिल भी हल्का रहता है. आजकल कुछ AC में PM 2.5 फिल्टर भी मिलते हैं. यह हवा को साफ रखने के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस भी देते हैं.
नॉइस लेवल
अगर आप अपने बेडरूम या ऑफिस के लिए विंडो एसी लेने की सोच रहे हैं, तो आवाज (noise) एक बड़ा फैक्टर बन जाता है. एसी की आवाज को डेसिबल (dB) में मापा जाता है, और अगर कोई मॉडल 48 dB(A) से कम शोर करता है, तो उसे काफी शांत माना जाता है. आजकल कई विंडो एसी में ऐसे फीचर्स भी आते हैं जो न सिर्फ परफॉर्मेंस सुधारते हैं बल्कि आवाज को भी कम रखते हैं, जैसे सेल्फ-डायग्नोसिस सिस्टम और एंटी-फंगस टेक्नोलॉजी.
इंस्टॉलेशन
विंडो एसी को सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी होता है, तभी वह अच्छे से और बिना दिक्कत के काम करता है. सबसे पहले यह देख लें कि एसी आपके विंडो के साइज में ठीक से फिट हो रहा है और पास में सही पावर आउटलेट भी मौजूद है. ज्यादातर विंडो एसी आसानी से इंस्टॉल हो जाते हैं, लेकिन अगर सेटअप थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड हो तो प्रोफेशनल की मदद लेना बेहतर रहता है.
मॉडर्न फीचर्स
आज के मॉडर्न विंडो एसी सिर्फ ठंडी हवा देने तक सीमित नहीं हैं. इनमें स्मार्ट और काम के फीचर्स के साथ आते हैं. इनमें ऑटो रीस्टार्ट जैसी सुविधा होती है. इससे बिजली जाने के बाद भी एसी अपने आप पहले वाली सेटिंग पर चलने लगता है, और डिस्प्ले ऑन/ऑफ ऑप्शन से आप स्क्रीन को अपनी जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं.
इसके अलावा कुछ AC में स्मार्ट कंट्रोल भी मिलता है. इससे आप अपने फोन से ही कहीं से भी सेटिंग बदल सकते हैं. वहीं हाई-डेंसिटी कोटिंग वाले मॉडल न सिर्फ मशीन की लाइफ बढ़ाते हैं, बल्कि हवा की क्वालिटी को भी बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: AC में दिए गए अलग-अलग मोड्स कब इस्तेमाल करना सही रहता है? जानें सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




