AC में दिए गए अलग-अलग मोड्स कब इस्तेमाल करना सही रहता है? जानें सही तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Apr 2026 6:12 PM
एसी मोड्स (Photo: Croma)
AC Modes: एसी के अलग-अलग मोड्स सही तरीके से समझकर आप सिर्फ बेहतर कूलिंग ही नहीं, बल्कि बिजली की बचत भी कर सकते हैं. हर मोड अलग सिचुएशन में काम आता है. कभी तेज ठंडक, कभी हवा का सर्कुलेशन, तो कभी नमी कम करने या पावर सेविंग के लिए. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.
अगर आप अपने AC के अलग-अलग मोड्स को सही तरीके से समझ लें, तो सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं मिलेगी, बल्कि बिजली का बिल भी काफी हद तक कंट्रोल में रह सकता है. वैसे तो ज्यादातर AC में Heat, Cool, Auto और Fan जैसे चार बेसिक मोड होते हैं, लेकिन मजेदार बात ये है कि हर मोड अलग सिचुएशन में अलग तरीके से काम करता है. क्या आपको पता है कि कौन सा मोड कब यूज करना चाहिए? अगर नहीं तो आइए आसान शब्दों में समझते है कि कौन सा मोड कब इस्तेमाल करना सही रहता है, ताकि आपको ज्यादा कंफर्ट और कम खर्च में बेहतर कूलिंग एक्सपीरियंस मिल सके.
कूल मोड (Cool Mode)
कूल मोड आपके AC का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सेटिंग होता है. यह तुरंत कमरे को ठंडा करने के लिए काम करता है. गर्मी से परेशान होकर जब आप AC ऑन करते हैं, तो यही मोड पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलाकर आराम देता है.
अगर आप बिजली की बचत भी करना चाहते हैं, तो टेम्परेचर सही तरीके से सेट करना जरूरी है. आमतौर पर 24°C के आसपास सेट करना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे कमरा भी ठंडा रहता है और बिजली का खर्च भी कंट्रोल में रहता है.
फैन मोड (Fan mode)
फैन मोड में आपका AC कमरे का टेम्परेचर बदले बिना सिर्फ हवा को घुमाता रहता है. यानी कूलिंग के लिए कंप्रेसर नहीं चलता, जिससे बिजली की बचत होती है. यह मोड तब काम आता है जब आपको बस फ्रेश हवा का फ्लो चाहिए होता है. इसमें AC बाहर की हवा को अंदर खींचकर उसे सर्कुलेट करता है, जिससे कमरे में फ्रेश और हल्की हवा बनी रहती है.
ड्राई मोड (Dry mode)
ड्राई मोड हर AC में नहीं मिलता, लेकिन अगर आपके AC में ये फीचर है तो ये काफी काम का है. इसका काम सिर्फ कमरे को ठंडा करना नहीं होता, बल्कि हवा में मौजूद नमी और उमस को कम करना होता है.
जब आप इसे ऑन करते हैं, तो AC का फैन तेजी से चलता है और हवा को लगातार सर्कुलेट करके उसमें से एक्स्ट्रा नमी खींच लेता है. इससे कमरे की हवा ज्यादा हल्की और आरामदायक महसूस होती है. ये मोड खासतौर पर गर्मी के उन दिनों में बहुत फायदेमंद होता है जब टेम्परेचर से ज्यादा उमस परेशान करती है.
इको मोड (Eco Mode)
नाम से ही समझ आता है कि Eco Mode का काम बिजली की खपत को कम करना होता है. अगर आप बिजली का बिल घटाना चाहते हैं, तो ये मोड आपके लिए काफी काम का है. इसमें AC अपनी परफॉर्मेंस को थोड़ा बैलेंस कर देता है. इस मोड में AC अपने आप फैन स्पीड और टेम्परेचर को एडजस्ट करता है, ताकि कम बिजली खर्च हो लेकिन कम्फर्ट बना रहे.
एक और बड़ा फायदा ये है कि इको मोड AC के कंप्रेसर पर ज्यादा लोड नहीं डालता. इससे मशीन पर कम घिसावट होती है. इससे AC की लाइफ भी बढ़ती है और बार-बार रिपेयर की जरूरत भी कम पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: AC का टेम्परेचर 16°C से नीचे और 30°C से ऊपर क्यों नहीं जाता? आज जान लें वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










