कामती में शिविर लगा लोगों के बीच दवाओं का वितरण

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 5:01 PM

विज्ञापन

सोमवार को कामती में आयुष विद्या द्वारा कैंप लगाकर लोगों के बीच होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, व यूनानी दवाओं का वितरण किया गया.

विज्ञापन

मोहनिया सदर. सोमवार को कामती में आयुष विद्या द्वारा कैंप लगाकर लोगों के बीच होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, व यूनानी दवाओं का वितरण किया गया. लोगों में आयुष चिकित्सा प्रणाली को जागृत करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को मुफ्त में आयुष की दवाएं दी गयी. इसकी जानकारी देते हुए डॉ रवि शंकर शर्मा ने बताया कि सरकार आयुष दवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों में जागरूकता हेतु इसका प्रचार प्रसार करा रही है. लोग अपने आप को अपने आसपास मिलने वाले पेड़ पौधों से तैयार आयुर्वेदिक दवाओं से किस तरह स्वस्थ रख सकते हैं, इसकी जानकारी दी जा रही है. इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी आयुष की दवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है. इसे लेकर स्कूलों में चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया जा रहा है, साथ ही बच्चों के बीच पौधों का वितरण, किचन गार्डन के लिए बीजों का वितरण किया जा रहा है. यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. इस कार्यक्रम में डीआइएमओ डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, डॉ अभय कुमार, डॉ संजय कुमार पटेल, डॉ दिनेश, डॉ शाहिद हुसैन सहित कई लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन