ताला तोड़ ले गये जेवर व सामान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर: बीती रात शहर के वार्ड 17 उत्तर मुहल्ला में चोरों ने एक घर में घुस 15 हजार नकदी व एक लाख रुपये के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है. इस मामले में पीड़ित गृह स्वामी गोपाल सेठ ने बताया है कि वह उत्तर मुहल्ला राम भजन चौरसिया के मकान में […]
विज्ञापन
भभुआ सदर: बीती रात शहर के वार्ड 17 उत्तर मुहल्ला में चोरों ने एक घर में घुस 15 हजार नकदी व एक लाख रुपये के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है. इस मामले में पीड़ित गृह स्वामी गोपाल सेठ ने बताया है कि वह उत्तर मुहल्ला राम भजन चौरसिया के मकान में किराये पर रहते हैं. बीती रात मैं और परिवार के सभी लोग ज्यादा गरमी होने की वजह से छत पर सोने चले गये थे. सुबह नीचे आये तो देखा कि मेरे रूम का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा है.
पीड़ित ने बताया है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का आवेदन सदर थाने में दिया गया है. गौरतलब है कि घर के मालिक गोपाल सेठ का वार्ड 24 दक्षिण मुहल्ला में सोने-चांदी की अपनी दुकान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










