हर पंचायत में पांच निजी तालाबों की होगी खुदाई

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया सदर: वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रखंड की 18 पंचायतों में 90 निजी तालाबों की खुदाई मनरेगा द्वारा करायी जायेगी. तालाब खुदाई, सड़क का निर्माण, बाहा खुदाई सहित अन्य कार्यों को कराने के लिए इस बार 14 करोड़ का बजट पास हुआ है. इन तालाबों की खुदाई से जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने से […]

विज्ञापन
मोहनिया सदर: वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रखंड की 18 पंचायतों में 90 निजी तालाबों की खुदाई मनरेगा द्वारा करायी जायेगी. तालाब खुदाई, सड़क का निर्माण, बाहा खुदाई सहित अन्य कार्यों को कराने के लिए इस बार 14 करोड़ का बजट पास हुआ है. इन तालाबों की खुदाई से जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने से जल संकट दूर होगा. वहीं लोगों को मछली पालन कर अपनी जीवकोपार्जन के लिए रोजगार भी मिलेगा. इससे मछली पालन करनेवाले लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

वर्ष 2016 में भोखरी पंचायत में दो, अकोढ़ी पंचायत में एक व शहबाजपुर पंचायत में एक तालाब की खुदाई निजी जमीन पर करायी गयी है. इस बार लगभग 150 बाहों की खुदाई करायी जायेगी. यदि सरकारी आकड़ों पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में सृजित मानव दिवस के रूप में 139759 दिनों का मनरेगा में काम मिला, जिसमें 38498 महिला व अनुसूचित जाति के 56328 मजदूरों को काम मिला. तीन करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किये गये. साथ ही, 118 सड़कों का निर्माण कराया गया तथा 567 योजनाएं चलायी गयीं. वित्तीय वर्ष 2016-17 में सृजित मानव दिवस के रूप में 188862 दिनों का मनरेगा में काम मिला, जिसमें 51926 महिलाओं व अनुसूचित जाति के 68658 मजदूरों को काम मिला.

चार करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किये गये. साथ ही, 101 सड़कों का निर्माण कराने के सहित 630 योजनाएं चलायी गयीं. जबकि, वर्ष 2017-18 के लिए सृजित मानव दिवस के रूप में अब तक 9376 दिनों का काम मिला, जिसमें 2799 महिला व अनुसूचित जाति के 4002 मजदूरों को कार्य मिला. साथ ही, 101 सड़कों के निर्माण के साथ 632 योजनाएं चलायी जा रही हैं. एक लाख 95 हजार राशि खर्च की जा चुकी है, जिसमें अब तक 69 लाख रुपये का भुगतान मजदूरों को किया गया है, जो अब भी जारी है. अब तक पंचायतों में 40 हजार पौधे लगाये जा चुके है.
क्या कहते हैं मनरेगा पीओ : इसकी जानकारी देते हुए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पंचायत में पांच निजी व कई सरकारी तालाबों की खुदाई करायी जायेगी. सड़क निर्माण के साथ बाहा व माइनरों की सफाई भी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन