एनएच पर बैरियर हटने के बाद भी जाम से निजात नहीं
मोहनिया नगर. दिल्ली-कोलकाता हाइवे स्थित मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित चेकपोस्ट पर लगे महाजाम से लोग इस तरह जूझ रहे हैं जैसे जंग के मैदान में जीत के लिए बेचैन रहते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला समेकित चेकपोस्ट पर, जहां एनएच दो पर जाम के झाम में यात्री व छात्र दोनों परेशान रहे. […]
लेकिन, चेकपोस्ट पर स्थित न तो सेक्यूरिटी गार्ड ही ध्यान देते हैं और ना ही पुलिस. बुधवार की दोपहर यात्री बसों से वाराणसी जा रहे सबसे अधिक सीएचएस की परीक्षा देने बच्चे जाम में फंसे रहे, इसका नतीजा भूख व प्यास से तड़पते दिखे. लेकिन गाड़ियों को हटवाने का जिम्मा किसी ने नहीं लिया. चेकपोस्ट के अधिकारियों की माने तो समेकित चेकपोस्ट पर लग रहे जाम का कारण एनएच दो पर लगा ओवरहेड बैरियर था. लेकिन, जाम की समस्या से निजात के लिए जिलाधिकारी ने ओवरहेड बैरियर को हटाने का आदेश दिया था. लेकिन, दुबारा वहीं स्थिति उत्पन्न हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










