जाम की समस्या को लेकर डीएम से मिलेंगे ग्रामीण
कर्मनाशा. यूपी-बिहार सीमा पर जीटी रोड से होकर वाराणसी जानेवाले लेन में न वाहनों का जाम खत्म हो रहा है और न ही रॉन्ग साइड से जानेवाले वाहनों पर विराम लग रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. हालांकि, शुक्रवार को जाम का दायरा नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा नहर तक ही सिमटा रहा. […]
हालांकि, शुक्रवार को जाम का दायरा नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा नहर तक ही सिमटा रहा. लेकिन, जाम की समस्या जीटी रोड पर बराबर रहने से आये दिन घट रही घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है. नौबतपुर में सड़क निर्माण के चलते नौबतपुर में प्रवेश करते ही वाहनों की गति धीमी हो जाने से जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है.
दूसरी तरफ बनारस जानेवाली लेन में वाहनों की दो-दो कतार लग जा रही है. इससे पूरी तरह रोड अवरुद्ध हो जा रहा है. ढड़हर गांव के शिक्षक सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों के बच्चे साइकिल व पैदल यूपी में पढ़ने जाते हैं. लेकिन, जीटी रोड पर बराबर जाम लगने से बच्चे भयभीत रहते हैं. इसे देखते हुए आसपास के ग्रामीण जिलाधिकारी चंदौली व कैमूर से मिल कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










