हादसा: हाइटेंशन तार से निकली चिनगारी से लगी आग, ट्रैक्टर पर लदा सामान जला
रामगढ़: थाना क्षेत्र के सहुका पेट्रोल पंप के समीप शादी समारोह के लिए शामियाना सहित कई आवश्यक सामान लोड कर जा रहा एक ट्रैक्टर में आग लग गयी, जिसमें ट्रैक्टर पर लदा शादी समारोह का कई आवश्यक सामान जल गया. इस घटना में ट्रैक्टर की ट्रॉली का चक्का सहित उस पर रखे कई आवश्यक सामान […]
रामगढ़: थाना क्षेत्र के सहुका पेट्रोल पंप के समीप शादी समारोह के लिए शामियाना सहित कई आवश्यक सामान लोड कर जा रहा एक ट्रैक्टर में आग लग गयी, जिसमें ट्रैक्टर पर लदा शादी समारोह का कई आवश्यक सामान जल गया. इस घटना में ट्रैक्टर की ट्रॉली का चक्का सहित उस पर रखे कई आवश्यक सामान जल गया. घटना का कारण पथ से होकर गुजरी हाइटेंशन तार के आपस में टकरा उसमें से निकली चिनगारी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, सहुका गांव के भीम सिंह यादव अपनी ट्रैक्टर पर शादी समारोह का सामान टेंट, जेनेरेटर आदि लोड कर सहुका गांव के नंद किशोर राम के घर शादी समारोह के लिए जा रहे थे.
टेंट का सामान डहरक गांव के अली हसन का था. वह अपने समान को सट्टे पर स्वराज ट्रैक्टर के सहारे ले जा रहे थे. तभी सहुका गांव के समीप ट्रैक्टर पर लोड टेंट का सामान बिजली के तार से स्पर्श कर गया.
स्पर्श करते ही उसमें से निकली चिनगारी से ट्रैक्टर पर रखी हुई सामग्री पर जा गिरी. कुछ ही समय में ट्रैक्टर की ट्राॅली में लोड सामग्री में आग लग गयी. टॉली पर मजदूर बैठे थे. जब आग जलने लगी तो मजदूर ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचायी. ट्रैक्टर की टॉली पर रखे सामान सहित जेनेरेटर जल कर खाक हो गया. ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उनकी एक न चल सकी. लोगों ने इसकी सूचना सीओ को दी. सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. टेंट कर्ता ने बताया कि इसमें हमारा काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










