दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी, वाराणसी रेफर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : शहर के अखलासपुर बाइपास रोड में देवी मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें सदर अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : शहर के अखलासपुर बाइपास रोड में देवी मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें सदर अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महमूदगंज दुर्गावती निवासी गोलू कुमार अपने साथी सरेवां भभुआ निवासी दीपक कुमार के साथ अखलासपुर बाइपास रोड होते हुए कहीं जा रहा था.
इसी दौरान देवी मंदिर रोड के समीप तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों युवक बाइक सहित दुर्घटनाग्रस्त हो गये. बाइक के साथ गिरे दोनों युवकों को इलाज के लिए लोगों द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ने युवकों की हालत चिंताजनक देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन