बिजली के लिए होगा संघर्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुसुंभातरी में बिजली बहाल करने की मांग सिरदला : सोमवार को प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कुसुंभातरी गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण संजय कुमार यादव, गुड्डू कुमार , धनराज भुइंया, अजय कुमार, जनार्दन प्रसाद, कमलेश कुमार आदि ने बताया कि गांव में बिजली बहाल करने को लेकर करीब आठ माह पूर्व […]
विज्ञापन
कुसुंभातरी में बिजली बहाल करने की मांग
सिरदला : सोमवार को प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कुसुंभातरी गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया.
ग्रामीण संजय कुमार यादव, गुड्डू कुमार , धनराज भुइंया, अजय कुमार, जनार्दन प्रसाद, कमलेश कुमार आदि ने बताया कि गांव में बिजली बहाल करने को लेकर करीब आठ माह पूर्व ही गांव में बिजली के पोल, तार व ट्रांसफाॅर्मर लगाये गये हैं. अब तक गांव को बिजली नसीब नहीं हुआ है. कुसुंभातरी गांव के ग्रामीण बिजली विभाग का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं.
विभाग के कर्मियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है. ग्रामीण थक-हार कर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं.उन्होंने बिजली विभाग के पोल व तार खड़ा करनेवाले संवेदक टेक नारायण प्रसाद व फील्ड सुपरवाइजर मोहम्मद इकबाल पर संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने के बदले उनके द्वारा नजराने की मांग की जा रही है. बीडीओ अनिल मिस्त्री की अनुपस्थिति में प्रखंड लिपिक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










