छाया रहा आवास सूची में मनमानी का मुद्दा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय चांद : चांद सभाकक्ष में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने की. संचालन बीडीओ कृष्णा कुमार ने किया. बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा की गयी. कई मुखिया ने बीडीओ से जानना चाहा कि विगत बैठक में जब पंचायत आवास […]
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय
चांद : चांद सभाकक्ष में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने की. संचालन बीडीओ कृष्णा कुमार ने किया. बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा की गयी. कई मुखिया ने बीडीओ से जानना चाहा कि विगत बैठक में जब पंचायत आवास सहायक के बदलाव का निर्णय लिया गया तो उनका पंचायत क्यों नहीं बदला गया.
साथ ही आवास सूची को बिना आमसभा में पारित किये आवास सहायक द्वारा मनमानी तरीके से सूची भेजने का मामला भी बैठक में छाया रहा. पंचायत समिति की बैठक में उपस्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नहीं रहने का मुद्दा भी छाया रहा. कई प्रतिनिधियों ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम नहीं आती हैं, जिसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ गांव तक नहीं पहुंच रहा है.
समिति सदस्यों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम व दवा भेजने की मांग की. कई बंद चापाकल की मरम्मत नहीं होने को लेकर पंचायत समिति की बैठक में मुद्दा छाया रहा. कई सदस्यों ने नये चापाकल भी लगाने का मुद्दा उठाया. पंचायत समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि गरमी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय व आंगनबाड़ी पर चापाकल मरम्मत व नया चापाकल लगाने का कार्य किया जाये.
बैठक में यूएमएस दुलही में शिक्षिका के साथ मारपीट का मुद्दा पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. दीन दयाल विद्युत योजना के तहत बिजली के तार पोल पर चर्चा की गयी. मौके पर शिवरामपुर के मुखिया महेंद्र प्रताप सिंह, चांद के मुखिया राजेश कुमार, सिराहीरा नजमा खातून, संगीता कुमारी, बीडीसी राधेश्याम सिंह सहित सभी प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










