भभुआ-चेनारी मुख्य सड़क बना वाहन स्टैंड

Updated:
विज्ञापन

अनदेखी. सड़क के किनारे वाहन लगने से जाम की समस्या रामपुर : प्रखंड का चर्चित बाजार बेलाव में वर्षों से वाहन स्टैंड का अभाव खल रहा है. इस स्थिति में वाहन सड़क पर खड़ा होता है. इससे जाम की समस्या बन जाती है. चेनारी-भभुआ मुख्य सड़क पर बस, ऑटो, मैजिक व सवारी गाड़ियों के खड़ा […]

विज्ञापन

अनदेखी. सड़क के किनारे वाहन लगने से जाम की समस्या

रामपुर : प्रखंड का चर्चित बाजार बेलाव में वर्षों से वाहन स्टैंड का अभाव खल रहा है. इस स्थिति में वाहन सड़क पर खड़ा होता है. इससे जाम की समस्या बन जाती है. चेनारी-भभुआ मुख्य सड़क पर बस, ऑटो, मैजिक व सवारी गाड़ियों के खड़ा होने से लगता है कि सड़क ही वाहन स्टैंड बन चुका है. वाहन स्टैंड नहीं बनने से सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी होती है. इस स्थिति में अक्सर बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है. लेकिन इस समस्या को लेकर न प्रतिनिधियों का ही ध्यान जाता है न अधिकारियों का ही है. साफ व स्पष्ट शब्दों में कहा जाये तो किसी का भी ध्यान इस तरफ नहीं जाता है. बेलाव बाजार में सड़क पर दो जगह गाड़ियां लगती हैं.
एक सोन नहर पुल के दक्षिण में पुल के पास ही यहां पर रोहतास के चेनारी जाने के लिए वाहन रुकते हैं. दूसरा बेलाव बाजार में भगवानपुर जाने वाले मोड़ के पास गाड़ियां रुकती हैं.
यहां पर एक तरफ भगवानपुर जाने के लिए तो दूसरी तरफ भभुआ जाने के लिए. लेकिन यह दोनों स्थान जहां वाहन खड़े होते हैं वह डेंजर जोन बन चुका है. क्योंकि, वाहन ऐसी जगह खड़ी होती है कि वाहन चलानेवाले को टर्निंग प्वाइंट होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. नहर पुल के पास पान के गुमटी वाले लक्ष्मण सिंह, विपिन जायसवाल ने बताया कि इस स्थान पर गाड़ी लगने पर कभी-कभी जाम की समस्या बन जाती है व दुर्घटना की संभावना तो हमेशा बनी रहती है. यही हाल बेलाव बाजार के दूसरा स्टैंड यानी भभुआ व भगवानपुर वाले स्टैंड का भी है. सूत्रों ने बताया कि कई बार लोग सड़क पर खड़े वाहन के कारण नहीं दिख पाने पर किसी वाहन के टक्कर से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने से गिर कर घायल भी हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि प्रतिदिन पुलिस प्रशासन की गाड़ी उक्त दोनों स्टैंड से होकर गुजरती है, लेकिन कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं जाता है. लोगों ने बताया कि कई बार विधायक, सांसद व अधिकारियों से वाहन स्टैंड बनवाने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन