पानी के अभाव में नहीं बना रहा एमडीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मामला चांद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचांव का पीएचइडी की लापरवाही से हो रही परेशानी चांद : गरमी का कहर बढ़ते ही पेयजल की समस्या गहराने लगी है. जलस्तर नीचे चले जाने से कई चापाकल बंद हो गये हैं. इसके पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है. कई स्कूल भी इस समस्या की जद […]
विज्ञापन
मामला चांद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचांव का
पीएचइडी की लापरवाही से हो रही परेशानी
चांद : गरमी का कहर बढ़ते ही पेयजल की समस्या गहराने लगी है. जलस्तर नीचे चले जाने से कई चापाकल बंद हो गये हैं. इसके पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ता है. कई स्कूल भी इस समस्या की जद में आ गये हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचांव में काफी दिनों से पानी की समस्या देखी जा रही है और पानी नहीं मिलने से एमडीएम (मिड डे मील) भी बंद है. स्कूल के छात्रों ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचांव में कई महीनों से मध्याह्न भोजन बंद है. इसकी सूचना एचएम द्वारा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व पीएचइडी विभाग को दी गयी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कारवाई नहीं हो पाने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है.
क्या कहते हैं लोग
अभिभावक राम नगीना सिंह व पप्पू कुमार ने कहा कि पानी की व्यवस्था नहीं रहने से एमडीएम नहीं बन पा रहा है. इसके चलते बहुत कम बच्चे विद्यालय जाते हैं. पीएचइडी को पानी की व्यवस्था करनी चाहिए.
क्या कहते हैं हेडमास्टर
विद्यालय के हेडमास्टर अजय तिवारी ने कहा कि बंद पड़े चापाकल को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार पत्र दिया गया. साथ ही पीएचइडी को भी इसकी सूचना दी गयी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में पीएचइडी के कार्यपालक पदाधिकारी अनीस अफजल ने बताया कि खराब चापाकलों की मरम्मत करायी जा रही है. कुछ चापाकलों का पाइप खराब मिलने से चापाकलों की मरम्मत करने में परेशानी हो रही है, क्योंकि पाइप विभाग के पास नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










