अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, गयी जान
एक घायल, शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के समीप हादसा लोगों ने खदेड़ कर ट्रैक्टर को पकड़ा, चालक पुलिस हिरासत में भभुआ सदर : मंगलवार को 11 बजे भभुआ-भगवानपुर सड़क स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर 22 वर्षीय बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, धक्के से […]
एक घायल, शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के समीप हादसा
लोगों ने खदेड़ कर ट्रैक्टर को पकड़ा, चालक पुलिस हिरासत में
भभुआ सदर : मंगलवार को 11 बजे भभुआ-भगवानपुर सड़क स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर 22 वर्षीय बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, धक्के से बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर के धक्के से मृत हुआ युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के मसानी गांव का लालबाबू चेरों, पिता जगदीश चेरों बताया जाता है. घायल केशा यादव भी मृतक के गांव का ही है.जानकारी के अनुसार, लाल बाबू पटेल चौक से अपने भाई के आवास सीवों मेले के समीप जा रहा था.
टेलीफोन एक्सचेंज के आगे भगवानपुर की ओर से रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से बचने के लिए बाइक सहित गिर पड़ा, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे गिरे युवक को कुचलता हुआ वहां से भाग निकला. ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया. युवक को कुचलने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर को लोगों द्वारा खदेड़ते हुए पटेल कॉलेज के आगे पकड़ लिया गया और ट्रैक्टर चालक को कब्जे में ले. उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सोनहन थाना के कुकुराढ़ निवासी महेंद्र साह को अपनी गिरफ्त में लेकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










