सड़क पर घरों का गंदा पानी फैलने से परेशानी
भभुआ शहर : शहर के वार्ड एक में अष्टभूजी मोड़ से हरिजन छात्रावास जानेवाली सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गौरतलब है कि नगर पर्षद उक्त वार्ड में गली व नाली का निर्माण कराया. नाली का निर्माण गली के एक छोर से शुरू किया गया […]
भभुआ शहर : शहर के वार्ड एक में अष्टभूजी मोड़ से हरिजन छात्रावास जानेवाली सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. गौरतलब है कि नगर पर्षद उक्त वार्ड में गली व नाली का निर्माण कराया. नाली का निर्माण गली के एक छोर से शुरू किया गया और मुख्य सड़क पर लाकर छोड़ दिया गया, जिससे घरों के नाली का पानी सीधे सड़क पर आकर गिर रहा है. इससे वार्ड की मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जा रहा है. सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. लोगों ने नप प्रशासन से उक्त नाली को ठीक कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










