भक्ति गीतों पर बच्चों ने बिखेरा जलवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समारोह. जगजीवन मैदान में जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में जुटी रही लोगों की भीड़ मोहनिया (शहर) : अनुमंडल मुख्यालय के जगजीवन मैदान में आयोजित जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार की शाम कैमूर एसपी हरप्रीत कौर ने दीप जला कर किया. इसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम शुरु […]
विज्ञापन
समारोह. जगजीवन मैदान में जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में जुटी रही लोगों की भीड़
मोहनिया (शहर) : अनुमंडल मुख्यालय के जगजीवन मैदान में आयोजित जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार की शाम कैमूर एसपी हरप्रीत कौर ने दीप जला कर किया. इसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम शुरु हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत ने एसपी हरप्रीत कौर को बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद रिकार्डिंग राष्ट्रगान पर सभी लोग सावधान की मुद्रा में अपने स्थान पर खड़े हुए.
कार्यक्रम में सबसे पहले मोहनिया के एक निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य किया. इसे देख उपस्थित लोगों ने खूब तारीफ की, इसके बाद मां सरस्वती शारदे वंदना, ऐ वतन ऐ वतन सहित कई गीत पर बच्चों ने डांस किये. इसके अलावे बीके पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत की बोल पर डांस किये, जिसे देख लोगों में देश भक्ति जोश भर गया.
एकांकी नथुनी काका ने लोगों का मोहा मन: स्थानीय जगजीवन स्टेडियम मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी शीर्षक नथुनी काका देख लोगों ने खूब तालियां बजायी, जिस एकांकी में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ शिक्षा पर आधारित था. गौरतलब है कि मोहनिया के एक निजी विद्यालय के बच्चे द्वारा एकांकी को देख लोग खूब हंसे.
सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त: स्थानीय जगजीवन मैदान में आयोजित जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही, जिसमें सड़कों से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस अधिकारी के साथ-साथ पुलिस जवान तैनात रहे. स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार स्वयं कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर तैनात थे. इसके अलावा दर्जनों पुलिस अधिकारी के साथ जवान मौजूद थे.
स्थानीय कलाकारों ने झुमाया
स्थानीय जगजीवन मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय लोक गीत कलाकार भी शामिल हुए. इसमें प्रज्ञानंद विश्वकर्मा, विमलेश शर्मा व उपेंद्र छैला शामिल हुए, जो भोजपुरी गीत पर लोगों के खूब आनंदित किये. कार्यक्रम के दौरान डीआरडीए रवींद्र कुमार, मोहनिया बीडीओ अरुण कुमार, मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मोहनिया सीओ राकेश कुमार के अलावा अनुमंडल के सभी अधिकारी उपस्थित थे. इसके अलाव नगर अध्यक्ष, जिला पर्षद के उपाध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद रहे.
मोहनिया में पहली बार जिला स्थापना दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय में पहली बार जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत की देख रेख में किया गया, जिसमें मोहनिया के निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा डांस गीत संगीत के आलावे स्थानीय लोक गीत गायक शामिल हुए. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा पूरे अनुमंडल के अधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि जिला स्थापना दिवस पर पहली बार अनुमंडल मुख्यालय में हुआ. पहले जिला स्तर पर कार्यक्रम होता था, लेकिन जिला स्थापना दिवस पर पहली बार कार्यक्रम से काफी लोग खुश थे. लोगों ने बताया कि इसी तरह से प्रत्येक जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होता रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










