घरवालों की बेरुखी से प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

शादी के खिलाफ थे परिजन भभुआ सदर : पांच महीने पहले प्रेमी युगल ने साथ जीने व साथ मरने की कसमें खायीं और जब परिवारवालों के विरोध के चलते साथ जी नहीं सके, तो दोनों ने एक साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड संख्या 18 के रहनेवाले […]

विज्ञापन
शादी के खिलाफ थे परिजन
भभुआ सदर : पांच महीने पहले प्रेमी युगल ने साथ जीने व साथ मरने की कसमें खायीं और जब परिवारवालों के विरोध के चलते साथ जी नहीं सके, तो दोनों ने एक साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया. जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड संख्या 18 के रहनेवाले 20 वर्षीय राजन कुमार जायसवाल व सोनहन थाने के रवन गांव की रिंकी उर्फ गुड़िया ने बुधवार दोपहर यूपी पड़ाव से बस द्वारा भभुआ आने के दौरान दोनों ने बस में ही सल्फास नामक कीटनाशक की टिकिया खा ली थी. भभुआ आते-आते जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो दोनों बस के सीट के नीचे गिर पड़े.
दोनों को गिरा देख बस के कर्मचारियों नेउन्हेंबीमार समझ कर दोनों को बस से उतार कर स्टैंड में बैठा दिया. इसी बीच जहर खाये युवक को उसके एक परिचित ने देखा, तो उनसे इसका कारण जाना. जहर खाने की बात जान उक्त युवक दोनों को वहां से शहर के चकबंदी रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में ले आया, जहां इलाज के दौरान युवती की रात 8:30 बजे मौत हो गयी, युवक को भी चिंताजनक हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक के परिजन युवक के बिगड़ते हालत पर उसे मोहनिया स्थित एक निजी संस्थान में भरती करवा दिया, जहां 18 घंटे इलाज के बाद प्रेमी युवक ने भी दम तोड़ दिया, हालांकि युवती की मौत से पूर्व सूचना पर भभुआ थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह प्रेमी युगल को भरती किये गये निजी क्लिनिक पहुंचे जहां जीवन और मौत से जूझ रही लड़की ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि उन दोनों के परिवारवाले जाति नहीं मिलने की बात पर दोनों की शादी कराने से इनकार कर रहे थे. इसके परिणामस्वरूप दोनों ने सल्फास नामक जहर खा ली है. गुरुवार सुबह पुलिस ने युवती के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. उसके उपरांत दोपहर तीन बजे हुए युवक की मौत के बाद उसके भी शव का पोस्टमार्टम करा दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष का कहना था कि पुलिस यूडी केस दर्ज कर रही है.
बहनोई का हाथ बंटाते-बंटाते हुआ प्रेम
शहर के वार्ड संख्या 18 का रहनेवाला युवक राजेश की एक बहन की शादी यूपी के चंदौली जिला अंतर्गत पड़ाव स्थित भोजपुर गांव में हुई थी, जहां उसके बहनोई का रेस्टोरेंट था. वहां आने-जाने के दौरान रेस्टोरेंट में रह कर वह अपने बहनोई का हाथ भी बंटाता था. रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही लड़की का भी एक मकान था. वहां वह रह कर इंटर में पढ़ रही थी. रेस्टोरेंट व मकान एक दूसरे के आमने-सामने रहने के चलते दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे थे, हालांकि युवक पिछले एक हफ्ते से शहर में ही रह कर किसी एजेंसी में काम कर रहा था.
घरवालों को मनाने का किया था प्रयास
जहर खाकर मौत को गले लगानेवाले प्रेमी युगल ने एक-दूसरे से प्यार करने की जानकारी दोनों के घरवालों को भी हो गयी थी. दोनों ने अपने-अपने परिवार से शादी करा देने की गुहार लगायी थी.
लड़के के चचेरे भाई अंतु जायसवाल ने बताया कि लड़के के पिता व उसके घरवाले शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के पिता ने ही लड़के को गैर जाति का बता कर शादी से इनकार कर दिया था. इस बात को लेकर उड़ीसा में लोगों को रख फेरी करनेवाले लड़की के पिता व घरवाले उससे नाराज रहते थे. बुधवार की रात भी दोपहर में ही घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी गयी थी, लेकिन रात 8:30 बजे तक जब लड़की की मौत हो चुकी, तब तक लड़की के घरवाले नहीं पहुंच सके थे
युवती के कपड़े से मिली सल्फास की टिकिया
सल्फास की कई टिकिया खाने के बावजूद युवती के कपड़े से सल्फास की टिकिया पुलिस ने बरामद की है. गुरुवार की सुबह जब पुलिस युवती के शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंची, तो उसके सलवार से जहर की पुड़िया बरामद की गयी.
बस स्टैंड से मेरी शव को उठवा लेना
प्रेमी युगल की मौत के संबंध में बताया जाता है कि जहर खाने के दौरान युवक ने भभुआ में अपनी मां को फोन किया था और कहा कि शायद अब तुम मेरा मुंह न देख सको. भभुआ स्टैंड से मेरी लाश उठवा लेना. यह फोन युवक द्वारा बुधवार की दोपहर में किया गया था.
मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद मां ने इसे हकीकत मान कर घर के लोगों को बस स्टैंड भेजा था, लेकिन तब तक दोनों को चकबंदी रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में भरती करा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन