प्रतिमा तोड़ी, बची दारोगा की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ/चांद/चैनपुर : यूपी की तरफ से पशु लदे तीन ट्रकों ने भभुआ-धरौली सड़क पर जम कर उत्पात मचाया. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए जहां ट्रक चालकों ने चांद में स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया वहीं चैनपुर पुलिस ने जब अपने यहां उक्त ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, […]
विज्ञापन
भभुआ/चांद/चैनपुर : यूपी की तरफ से पशु लदे तीन ट्रकों ने भभुआ-धरौली सड़क पर जम कर उत्पात मचाया. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए जहां ट्रक चालकों ने चांद में स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया वहीं चैनपुर पुलिस ने जब अपने यहां उक्त ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रक चालक द्वारा उन्हें भी रौंदते हुए भागने का प्रयास किया गया. बावजूद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. उक्त ट्रकों में 44 पशु लदे थे. चैनपुर से भी भाग निकले एक ट्रक को भभुआ पुलिस ने बेतरी के पास पकड़ लिया. उक्त ट्रक के चालक जब यह समझ गया कि चारों तरफ से पुलिस उन्हें घेर रही है, तो वह बेतरी में ट्रक को लगाकर फरार हो गया. बेतरी में पकड़े गये तीसरे ट्रक से 17 पशु बरामद किये गये. तीनों ट्रकों पर कुल 61 पशु लदे थे. इनके साथ दो पशु तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पशु लदे तीनों ट्रक उतरप्रदेश से बंगाल जा रहे थे.
दरअसल, चांद थाना को धरौली (उत्तर प्रदेश) चौकी से फोन आया था कि तीन ट्रक रुकवाने पर यहां नहीं रुके और भागे जा रहे हैं. इसके बाद चांद थाना पर तैनात जवान उक्त ट्रकों को रुकवाने लगे, लेकिन ट्रक चालकों ने तेज गति से ट्रक को भगा दिया. चांद चौमुहानी स्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को तोड़ते हुए वे लोग भाग गये. वहां उपस्थित लोग और पुलिस ने भी उक्त ट्रकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रकवाले भागने में सफल रहे.
उसी में से एक अनियंत्रित ट्रक ने इस घटना को अंजाम दिया. उसके बाद उक्त ट्रकों द्वारा पुलिस से बचने के लिए भभुआ धरौली पथ पर तांडव मचाया गया. उत्तर प्रदेश से बंगाल जा रहे पशुओं से लदा ट्रक चांद चौक पर स्वतंत्रता सेनानी केदार सिंह की लगी मूर्ति को चूर-चूर कर दिया. ट्रकों को लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सभी ट्रक भभुआ की तरफ भाग निकले. चांद थाना द्वारा इसकी सूचना तत्काल चैनपुर पुलिस को दी गयी, जहां स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रक रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया.
बाल-बाल बचे दारोगा बिंदेश : चांद में तोड़ते-फोड़ते चैनपुर की तरफ भाग रहे ट्रकों से चैनपुर थानाक्षेत्र के सिरबिट मोड़, अमांव व खरीगांवा चौक के पास भी कई लोग बाल-बाल बच. दहशत का पर्याय बन चुके इन ट्रकों की रफ्तार को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी.
इन ट्रकों के भागने की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस द्वारा थाने के सामने नाकेबंदी की गयी. सड़क पर डंपर और ट्रैक्टर खड़ा कर इसके चारों तरफ पुलिस तैनात हो गयी. पश्चिम की तरफ से बेतहाशा आ रहे ट्रक को देख सभी मुस्तैद हो गये, लेकिन ट्रक चालक के मन में, तो कुछ और ही था. ट्रक चालक सामने पुलिस को देख ट्रक की रफ़्तार बढा कर उसका रुख पुलिस कर्मियों की तरफ कर दिया, जिससे सभी पुलिसकर्मियों में खलबली मच गयी.
वहां मौजूद एसआइ बिंदेश सिंह ने जंप लगा कर अपनी जान बचायी. इस दृश्य को देख वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गये. बावजूद दोनों ट्रकों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पायी. दोनों ट्रकों के चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें एक दौलापुर का सोनू व दूसरा रानीपुर का सुबाष है. दोनों कौशांबी उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










