संपत्ति का ब्योरा नहीं देने में पुलिस महकमा आगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, लेकिन जिले के 1239 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अब तक विभाग को संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है. इसमें जिले का पुलिस महकमा सबसे आगे है. पुलिस महकमे से कुल 939 अधिकारियों व कर्मचारियों […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, लेकिन जिले के 1239 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अब तक विभाग को संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है. इसमें जिले का पुलिस महकमा सबसे आगे है. पुलिस महकमे से कुल 939 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अब तक विभाग को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है.
जानकारी के अनुसार, संपत्ति का ब्योरा 31 मार्च तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है. जिन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अब तक विभाग को संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है, उन्हें चेतावनी देते हुए अविलंब ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जो लोग संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं करायेंगे, उनकी सूची सामान्य प्रशासन विभाग पटना को भेजी जायेगी. संपत्ति का ब्योरा नहीं देनेवाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है.
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 3572 पदाधिकारियों व कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग ने मांगा है. इसमें से अब तक 2333 लोगों का ब्योरा विभाग को प्राप्त हो चुका है.
1239 लोगों ने अब तक विभाग को ब्योरा नहीं दिया है. पुलिस महकमे से सबसे ज्यादा 939 लोगों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है. विभाग ने इन्हें एक और मौका देते हुए 31 मार्च से पहले ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










