181 बोतल शराब के साथ कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : बुधवार की रात उत्पाद पुलिस और नगर थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई के दौरान भभुआ मोहनिया रोड स्थित मरचांव गेट से यूपी से शराब लेकर भाग रहे एक अॉल्टो कार को पकड़ लिया. दो तस्कर भागने में सफल रहे, पुलिस ने कार से ले जायी जा रही अग्रेजी शराब की 181 बोतलें […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : बुधवार की रात उत्पाद पुलिस और नगर थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई के दौरान भभुआ मोहनिया रोड स्थित मरचांव गेट से यूपी से शराब लेकर भाग रहे एक अॉल्टो कार को पकड़ लिया. दो तस्कर भागने में सफल रहे, पुलिस ने कार से ले जायी जा रही अग्रेजी शराब की 181 बोतलें जब्त कीं़ उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को कर्मनाशा टोल प्लाजा के समीप उत्पाद निरीक्षक रवींद्र सिंह, दारोगा परशुराम यादव आदि द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान जब यूपी सीमा की ओर से आ रही एक आॅल्टो कार को उत्पाद सिपाहियों ने रोकना चाहा, तो कार सवार सभी लोग भागने लगे.

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के सहयोग से उसे पकड़ा गया़ भागने के क्रम में मरचांव नहर में कार का पहिया फंस गया था़ इसके बाद कार में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार से शराब के साथ कार का ऑनर बुक जो करहगर रोहतास के किसी इंद्रसेन के नाम से बरामद हुआ है, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस पटना मसौढ़ी के सुजीत कुमार सुमन की बतायी जा रही है. जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन