परीक्षा शुरू होते ही जाम हो गयीं शहर की सड़कें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जाम हटाने में पुलिस जवानों को करनी पड़ी काफी मशक्कत भभुआ नगर : मैट्रिक परीक्षा शुरू होते ही शहर में जाम की समस्या भी बढ़ गयी है. परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के दौरान लगभग एक घंटे तक शहर के मुख्य सड़कों और प्रमुख चौक चौराहों पर जाम से विकट स्थिति पैदा हो जा […]
विज्ञापन
जाम हटाने में पुलिस जवानों को करनी पड़ी काफी मशक्कत
भभुआ नगर : मैट्रिक परीक्षा शुरू होते ही शहर में जाम की समस्या भी बढ़ गयी है. परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के दौरान लगभग एक घंटे तक शहर के मुख्य सड़कों और प्रमुख चौक चौराहों पर जाम से विकट स्थिति पैदा हो जा रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बुधवार को ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए थाना प्रभारी राकेश कुमार सड़कों पर उतर गये.
जेपी चौक पर जाम हटाने में थाना प्रभारी और पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बाइपास का सहारा लेना पड़ा. परीक्षा के दौरान शहर के एकता चौक, सब्जीमंडी, जेपी चौक पटेल चौक और एसवीपी कॉलेज के समीप घंटों जाम की स्थिति बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










