नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लिये 10 हजार रुपये ठगी के शिकार युवकों ने मोहनिया थाने में दर्ज करायी शिकायत मोहनिया नगर : थाना क्षेत्र के भभुआ रोड स्थित ग्लैज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चार कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी देने का झांसा देने के आरोप में पकड़ कर थाने लाया गया. गौरतलब हो […]

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लिये 10 हजार रुपये

ठगी के शिकार युवकों ने मोहनिया थाने में दर्ज करायी शिकायत
मोहनिया नगर : थाना क्षेत्र के भभुआ रोड स्थित ग्लैज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चार कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी देने का झांसा देने के आरोप में पकड़ कर थाने लाया गया. गौरतलब हो कि दीपक कुमार पिता दिनेश राम, पवन कुमार पिता दिनेश प्रसाद, अनीश कुमार पिता विनोद प्रसाद तीनों निवासी कंकड़बाग पटना के रहनेवाले हैं. इन्होंने मोहनिया थाने में उक्त कंपनी के वर्करों द्वारा इनसे पैसे की ठगी करने का आरोप लगाया है.
इस मामले में दीपक कुमार ने बताया कि उसे फोन आया कि जैविक खाद का उत्पादन करनेवाली कंपनी है, जिसमें एक ही सीट बची है. इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके बाद इंटरव्यू होगा व नौकरी मिलने के बाद 21200 रुपये महीना तनख्वाह मिलेगी. दीपक ने कहा कि उनसे पहले दस हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिये गये.
वहीं, 2200 रुपये रूम खर्च व पांच हजार मेस में खाने का खर्च लिया गया. दीपक ने आगे बताया कि जब काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले 15 दिन का क्लास करना है व कंपनी के कुछ सामान बेचने हैं. साथ ही कंपनी से और लोगों को भी जोड़ना है. दीपक का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन व अन्य सामान भी ले लिया गया व उसके पीछे ठगी करनेवाले युवकों के लोग रहते थे. वह किसी तरह थाने पहुंचा व मामले की शिकायत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन