मोहनिया के एएसआइ को किया गया निलंबित

Updated:
विज्ञापन

ट्रक चालक की शिकायत पर एसपी ने दिया निर्देश थानेदार को भी किया गया आगाह मोहनिया शहर : ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के दौरान पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रक द्वारा जुर्माना भरे जाने के बाद भी मोहनिया थाने के एएसआइ (जमादार) सोहन सिंह द्वारा थाने से गाड़ी छोड़ने के लिए 2100 रुपये मांगे जाने को लेकर […]

विज्ञापन

ट्रक चालक की शिकायत पर एसपी ने दिया निर्देश

थानेदार को भी किया गया आगाह
मोहनिया शहर : ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के दौरान पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रक द्वारा जुर्माना भरे जाने के बाद भी मोहनिया थाने के एएसआइ (जमादार) सोहन सिंह द्वारा थाने से गाड़ी छोड़ने के लिए 2100 रुपये मांगे जाने को लेकर एसपी हरप्रीत कौर ने उक्त जमादार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है. वहीं, मोहनिया के थानेदार को हिदायत दी है कि थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों की इस हरकत पर तुरंत अंकुश लगाया जाय.
अन्यथा इसमें उनकी भी संलिप्तता मान कर उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.
दरअसल, गत दिनों मोहनिया थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अभियान के दौरान कई ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गये थे. ट्रकवालों ने अपने ट्रक को छुड़ाने के लिए सरकार के खाते में निर्धारित जुर्माना भरा. इस दौरान पकड़े गये ट्रकों को मोहनिया थाने में लगाया गया था. ट्रकों के कागजात व चाबियां मोहनिया थाने में थीं. बताया जाता है कि जुर्माना भरने के बाद एक ट्रक का चालक जब जुर्माने की रसीद लेकर मोहनिया थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद एएसआइ सोहन सिंह ने थाने से ट्रक को छोड़ने के लिए ट्रक चालक से 2100 रुपये घूस मांगा. उक्त चालक ने इसकी शिकायत मोबाइल से एसपी हरप्रीत कौर को की.
ऐसे खुली एएसआइ की पोल : बताया जाता है कि घूस मांगने की शिकायत की सत्यता के लिए एसपी ने एक जाल बुना. ड्राइवर द्वारा मोबाइल से एसपी को शिकायत किये जाने के बाद एसपी ने मोबाइल को चालू रखते हुए चालक को उक्त एएसआइ के पास भेजा व कहा कि वह उसे घूस देने की बात करे. चालक वापस थाने पहुंचा व एएसआइ से ट्रक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन दूसरी बार बी एएसआइ ने बगैर 2100 रुपये दिये ट्रक छोड़ने से इनकार कर दिया. इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल मामले की जांच शुरू की व घूस मांगनेवाले एएसआइ का पता लगाने के लिए मोहनिया एसडीपीओ मनोज राम को भेजा.
एसडीपीओ ने अपनी जांच में उक्त आरोप को सही पाया. एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तत्काल उक्त एएसआइ को निलंबित कर दिया एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.
इधर, एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान बेरोकटोक जारी रहेगा, लेकिन इसे लेकर कोई भी पुलिस कर्मी जुर्माने के अलावा अवैध पैसे की मांग करता है, तो ट्रक चालक या मालिक सीधे इसकी शिकायत उनसे कर सकते हैं. दोषी पाये जानेवाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन