इंजन सहित छह बोगियां पटरी से उतरीं

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया शहर : स्थानीय गया-मुगलसराय रेलखंड पर बुधवार के शाम 5 बजे मुगलसराय से बरवाडीह जा रही एमटी मालगाड़ी के इंजन सहित 6 बोगी पटरी से उतर कर हो बिजली के खंभे से जा टकरायी, जिसमें तीनों लाइन के ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा. संयोग अच्छा था कि ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय […]

विज्ञापन
मोहनिया शहर : स्थानीय गया-मुगलसराय रेलखंड पर बुधवार के शाम 5 बजे मुगलसराय से बरवाडीह जा रही एमटी मालगाड़ी के इंजन सहित 6 बोगी पटरी से उतर कर हो बिजली के खंभे से जा टकरायी, जिसमें तीनों लाइन के ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा. संयोग अच्छा था कि ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़े हादसे को टाल दिया. सूचना पर पहुंचे भभुआ रोड स्टेशन के अधीक्षक के अलावे आरपीएफ एवं रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया. घटना के बाद देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ जुटी रही.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को मुगलसराय से बरवाडीह के लिए मालगाड़ी खाली बोगी लेकर चालक एसएन यादव एवं सह चालक जितेंद्र लेकर डाउन लाइन से आ रहे थे कि अचानक भभुआ रोड के पश्चिम केबिन के पास रेलवे प्वाइंट पर दोनों मुंह खुला होने के कारण इंजन सहित बोगी पटरी से उतर गयी. इस संबंध में सहचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह गाड़ी लेकर मुगलसराय से आ रहे थे. करीब पांच बजे जैसे ही केबिन के पास पहुंचे, तो सिग्नल पीला था दिखा प्वाइंट का दोनों मुंह खुला था. वह समझ नहीं पाये कि प्वाइंट के दोनों मुंह क्यों खुले हैं. उन्होंने कहा कि उस वक्त गाड़ी की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे थी.
उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगायी, तब तक 6 बोगी इंजन सहित नीचे पटरी से उत्तर गया और इंजन वायर पोल में जा टकराया. उक्त चालक द्वारा बताया गया कि स्टेशन मास्टर की लापरवाही के कारण उक्त दुर्घटना हुई है. इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी ब्रेक डाउन हुआ है, जिसे तत्काल दो लाइन को चलाने की कार्य किया जा रहा है. फ़िलहाल 6 बोगी सहित इंजन पटरी से नीचे गिरा है. मुगलसराय से टीम पहुंच रही है. फ़िलहाल सभी लाइन बंद है, चालू करने का प्रयास किया जा रहा है.
मोहनिया शहर : भभुआ रोड स्टेशन के पश्चिम केबीन के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी के छह बोगी यदि माल से लोड होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताा जाता है कि हादसे से पहले अपलाइन से शाम पांच बजे ट्रेन संख्या 12311 हावड़ा कालिका मेल गुजरी थी. मालगाड़ी जैसे ही स्टेशन से कुछ आगे पहुंची कि डाउन में आ रही मालगाड़ी से तेज की आवाज हुई, जिसके बाद काफी जोर से आवाज व धुआं उठा. धुआं को देख आसपास के लोग के अलावा स्टेशन से आरपीएफ के स्टाफ पहुंचे, तो देखा कि आधा दर्जन मालगाड़ी की बोगी नीचे उतर गयी है.
मालगाड़ी के पीछे थी पैसेंजर: मालगाड़ी के पीछे-पीछे ही मुगलसराय-गया पैसेंजर थी, लेकिन जैसे ही मालगाड़ी की केबिन के पास ब्रेक डाउन हुआ, पैसेंजर ट्रेन को पीछे ही खड़ा कर दिया गया.
घटना के बाद सभी लाइनों पर पूर्ण रूप से ट्रेनों का परिचालन बंद रहा, जबकि परिचालन अप व रिवरसेबर पर चालू करने के लिए प्रयास में अधिकारी जूट गये थे. हादसे से यात्रियों के साथ-साथ परिक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई. शाम में परीक्षा इंटर का खत्म होने के बाद परीक्षार्थी स्टेशन पर पहुंचे, तो घटना के बाद ट्रेन का आवागमन बंद था, वहीं बस स्टैंड में भी एक भी बस नहीं रही, जिसके कारण यात्रियों के साथ-साथ परीक्षार्थी किसी तरह अपने-अपने घर के लिए गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन