ढाई महीनों से नियोजन पत्र के लिए भटक रही अभ्यर्थी
भभुआ नगर : सर, पंचायत सचिव नियोजन पत्र देने में आनाकानी कर रहे बार-बार गुहार लगाने के बावजूद हर बार झूठा आश्वासन देते हैं, जबकि मेरे सभी प्रमाणपत्र सही है. अपनी समस्या की फरियाद लेकर मंगलवार को मोहनिया प्रखंड के मुजान गांव की नूर अफसाना खातून डीएम से मिलने पहुंची. उसने अपने आवेदन में बताया […]
भभुआ नगर : सर, पंचायत सचिव नियोजन पत्र देने में आनाकानी कर रहे बार-बार गुहार लगाने के बावजूद हर बार झूठा आश्वासन देते हैं, जबकि मेरे सभी प्रमाणपत्र सही है. अपनी समस्या की फरियाद लेकर मंगलवार को मोहनिया प्रखंड के मुजान गांव की नूर अफसाना खातून डीएम से मिलने पहुंची. उसने अपने
आवेदन में बताया कि उर्दू पंचायत नियोजन कैंप में 18 नवंबर को ग्राम पंचायत कल्याणपुर में नियोजन के दौरान शामिल हुई. मेरा नियोजन उर्दू सामान्य सीट पर पंचायत सचिव बनारसी राम द्वारा किया गया. मेरे सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ टीइटी का मूल प्रमाणपत्र भी जमा करा लिया गया व सचिव ने मौखिक रूप से कहा कि अगले दिन नियोजन पत्र दे दिया जायेगा. लेकिन, ढाई माह बीत गये मगर, सचिव ने अब तक नियोजन पत्र नहीं दिया. युवती ने डीएम से न्याय की गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










