डॉक्टर ने परिजनों के आरोपों को किया खारिज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया के एक निजी अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप मृत बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने की आत्महत्या भभुआ रोड स्टेशन पर हुई घटना रेल पुलिस कर रही जांच, महिला की नहीं हुई शिनाख्त शव को चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सासाराम […]
विज्ञापन
मोहनिया के एक निजी अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप
मृत बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने की आत्महत्या
भभुआ रोड स्टेशन पर हुई घटना
रेल पुलिस कर रही जांच, महिला की नहीं हुई शिनाख्त
शव को चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सासाराम
मोहनिया शहर : गया-मुगलसराय रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर मंगलवार को एक अज्ञात महिला ने मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर शव के पहचान के लिए चार घंटे तक स्टेशन पर रखा गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे बुरका पहनी एक महिला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बैठी थी. ज्योंही अपलाइन में एक मालगाड़ी आयी कि वह उसके सामने कूद गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पहचान के लिए चार घंटे तक स्टेशन पर रखा रहा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सके, जिसके बाद शाम में पोस्टमार्टम के लिए सासाराम शव को भेजा गया. इस संबंध में जीआरपी प्रभारी विनय कुमार राय ने बताया कि मालगाड़ी के आगे महिला के आने से घटना हुई है. महिला की उम्र 34 वर्ष है.
गौरतलब है कि उक्त स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी एक महिला अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या के लिए मालगाड़ी के आगे कूद गयी थी, जिसमें महिला की तो मौत हो गयी, लेकिन बच्ची बच गयी थी, जिसका इलाज जीआरपी द्वारा कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










