व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे सड़क पर खड़े वाहन

Updated:
विज्ञापन

अनदेखी. प्रशासनिक अिधकािरयों के आदेश की परवाह नहीं बाजार के रास्ते पर ठेले खोमचे व अन्य गाड़ियों का कब्जा एक सप्ताह पहले हटाया गया था अतिक्रमण मोहनिया शहर : ‘चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात’ कहावत मोहनिया शहर की सड़कों पर सटीक बैठती है. एक सप्ताह पूर्व शहर की सभी सड़कों से अतिक्रमण हटा […]

विज्ञापन

अनदेखी. प्रशासनिक अिधकािरयों के आदेश की परवाह नहीं

बाजार के रास्ते पर ठेले खोमचे व अन्य गाड़ियों का कब्जा
एक सप्ताह पहले हटाया गया था अतिक्रमण
मोहनिया शहर : ‘चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात’ कहावत मोहनिया शहर की सड़कों पर सटीक बैठती है. एक सप्ताह पूर्व शहर की सभी सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया गया था. बावजूद सड़कों पर एक बार फिर अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने का सिलसिला शुरू हाे गया है. ठेला-खोमचावाले भी दुकानें सजा ली हैं. इसके चलते आने जानेवालों को काफी परेशानी हो रही है. वाहन चालक भी नियमों की परवाह न करते हुए सरेआम ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए सड़क पर ही वाहन खड़ा करते हैं. पुलिस इक्का-दुक्का वाहनों के चालान काट कर अपने कर्तव्य पूरा कर लेती है. इसके बाद पहले की तरह सड़कों पर ठेले-खोमचे व गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं. चांदनी चौक के पास सर्विस लेन पर यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है. इन दिनों इंटर की परीक्षा चल रही है.
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों से पहुंच रहे हैं, लेकिन वे लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं. इससे सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. गुरुवार को भी सड़क जाम से लोग परेशान रहे. चांदनी चौक के पास सर्विस लेन के किनारे वाहनों की पार्किंग के लिए नगरपालिका ने व्यवस्था की है, लेकिन वाहन चालक पार्किंग में वाहन खड़ा करने की बजाय रोड पर ही खड़ा करते हैं.
पिछले सप्ताह अनुमंडल प्रशासन की ओर से बाजार की सड़कों पर वाहन व ठेले-खोमचे नहीं खड़ा करने का निर्देश दिया गया था. इन निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं. गौरतलब है कि चांदनी चौक बाजार नगर का मुख्य बाजार है. नगर व आसपास के गांवों से ग्रामीण बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं. वाहन चालक अपनी गाड़ी को सड़क के बीच ही पार्क करके खरीदारी करने चले जाते हैं. इससे बाजार से गुजरनेवाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क के बीच आड़े-तिरछे ढंग से वाहन खड़े होने के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रोड पर वाहन खड़ा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.
कार्रवाई कर वसूला जायेगा जुर्माना
सड़कों पर एक भी वाहन व ठेला नहीं खड़ा करने का आदेश दिया गया है. संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए अभियान चलाया जायेगा.
शिवकुमार राउत, एसडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन