दुर्गावती जलाशय से आज आवाजाही बंद

Updated:
विज्ञापन

सीएम के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने दुर्गावती जलाशय का किया निरीक्षण रामपुर : कैमूर व रोहतास की सीमा पर बने दुर्गावती जलाशय का मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कैमूर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर सोमवार को जायजा लिया़ डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को […]

विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने दुर्गावती जलाशय का किया निरीक्षण
रामपुर : कैमूर व रोहतास की सीमा पर बने दुर्गावती जलाशय का मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कैमूर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर सोमवार को जायजा लिया़
डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की़ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल रोहतास जिले में पड़ता है. एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है. डैम पर मंगलवार को कैमूर की तरफ से आवाजाही पर रोक रहेगी. पहाड़ के ऊपर से लेकर नीचे तक सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहेंगे. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सीआरपीएफ, सैफ, जिला पुलिस सहित होमगार्ड के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. हर आने-जानेवालों पर नजर रहेगी़ पटना से हेलीकॉप्टर से सीएम बादल गढ़ आयेंगे. इसके बाद दुर्गावती जलाशय पर कार से पहुंच कर स्थल का निरीक्षण करेंगे़
दुर्गावती डैम पर कोई वाहन नहीं जायेगा. डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जहां भी मिट्टी गिरी है उसे समतल करा दिया जाये़ वाटर लेबल का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया़ वाटर लेबल 110 मीटर था. हाइलेबल 119 मीटर होता है. आइबी में डीएम ने अधिकारियों की जानकारी ली़ विस्थापित परिवार में अदमापुर के हरिमोहन सिंह ने डीएम से मिल कर 33 विस्थापित परिवारों का दुखड़ा सुनाया.
उन्हें आज तक नौकरी नहीं मिल पायी है.डीएम ने कहा कि कुछ भी हो इब्राहिमपुर व अदमापुर के 33 परिवारों को जल्द से जल्द से नौकरी दिलाएं. मौके पर एसडीएम ललन प्रसाद, डीसीएलआर उत्तम कुमार,डीआरडीए निदेशक रवींद्र कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन