5000 में 3554 ने ही दी बीपीएससी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) 60वीं से 62वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हुई. 642 रिक्तियों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही बनाये गये थे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा 12 बजे शुरू […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) 60वीं से 62वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हुई. 642 रिक्तियों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही बनाये गये थे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा 12 बजे शुरू हुई. केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों का जमावड़ा सुबह 10 बजे से ही लगने लगा था. केंद्रों पर कुल 5000 परीक्षार्थियों को शामिल होना था,

लेकिन 3554 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. 1446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन ने सख्त इंतजाम किये थे. उड़नदस्ता व गश्ती दल लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण करता रहा. एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, एसडीओ ललन प्रसाद ने सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षा का मुआयना किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन