उड़ा ले गये बंद मकान से लाखों के गहने व रुपये

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. शहर में चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर भभुआ : शहर के वार्ड 13 में पोस्टऑफिस गली स्थित एक बंद मकान से नकदी सहित पांच लाख से अधिक के गहनों की चोरी कर ली गयी. बताया जाता है कि मकान में रहनेवाले लोग मकान में ताला लगा कर नौ फरवरी को माघ पूर्णिमा के […]

विज्ञापन

दुस्साहस. शहर में चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर

भभुआ : शहर के वार्ड 13 में पोस्टऑफिस गली स्थित एक बंद मकान से नकदी सहित पांच लाख से अधिक के गहनों की चोरी कर ली गयी.
बताया जाता है कि मकान में रहनेवाले लोग मकान में ताला लगा कर नौ फरवरी को माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए इलाहाबाद गये हुए थे. शनिवार की सुबह वे लौटे, तो चोरी के बारे में पता चला.
मकान का मालकिन सावित्री देवी अपने नाती के साथ रहती है. उनका पुत्र संतोष पांडेय धनबाद में रहता है. नौ फरवरी को सावित्री देवी भगवानपुर ब्याही गयी अपनी बेटी गौरी देवी व नाती के साथ माघ पूर्णिमा का स्नान करने इलाहाबाद गयी हुई थी.
बगल के निर्माणाधीन मकान से चोर पहुंचे थे भीतर : माना जा रहा है कि चोरों को पहले से पता था कि मकान में कोई नहीं है. पता चला है कि बगल में एक निर्माणाधीन मकान की छत से होकर चोर बंद मकान में दाखिल हुए थे. मकान में घुस कर हर कमरे का ताला तोड़ा व बक्से तथा आलमारी से 21 हजार रुपये, सोने की दो चेन, सोने का एक हार, सोने की चूड़ी सहित लाखों रुपये के गहने लेकर भाग गये. बताया जाता है कि चोरों ने जाते-जाते मकान को भीतर से लॉक कर दिया था.
शनिवार को घर के सभी सदस्य इलाहाबाद से लौट कर आये, तो देखा कि मकान का दरवाजा भीतर से बंद है. उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. चोरी की सूचना महिला के रिश्तेदार सुजीत पांडेय पोंगा ने नगर थाने को दी. सूचना पर नगर थाने से दारोगा संजीत सिंह दलबल के साथ पोस्टऑफिस गली पहुंचे व पड़ताल शुरू की.
शहर में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा : इन दिनों शहर में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है जिससे लोगों में दहशत है. पिछले 20 दिनों में शहर में चोरी की कम से कम वारदातें हो चुकी हैं जबकि आधा दर्जन से अधिक बाइकों पर हाथ साफ किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन