बाइक पर जुर्माना, कारों की अनदेखी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रैफिक व नगर थाने की पुलिस नहीं करती कार्रवाई भभुआ सदर. ट्रैफिक व नगर थाने की पुलिस केवल बाइकसवारों पर ही जुर्माना लगाती है़ सड़क पर खड़े चारपहिया वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती़ इसके चलते चारपहिया वाहन चालक भी बेखौफ सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर नियम-कानून को तोड़ रहे हैं. कचहरी व […]
विज्ञापन
ट्रैफिक व नगर थाने की पुलिस नहीं करती कार्रवाई
भभुआ सदर. ट्रैफिक व नगर थाने की पुलिस केवल बाइकसवारों पर ही जुर्माना लगाती है़ सड़क पर खड़े चारपहिया वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती़ इसके चलते चारपहिया वाहन चालक भी बेखौफ सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर नियम-कानून को तोड़ रहे हैं. कचहरी व जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी बेखौफ दिन भर सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर लोग अपना काम निबटाते हैं. जबकि इन स्थानों पर चारपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था है़
जेपी व एकता चौक पर परेशानी
शहर में चारपहिया वाहनों के ठहराव के लिए कोई व्यवस्थित जगह नहीं होने के चलते अक्सर वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर काम निबटाने में लग जाते हैं. ट्रैफिक की व्यवस्था संभाले ट्रैफिक पुलिस हो या नगर पुलिस इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती. शहर के जेपी चौक पर स्थित एसपी आवास, कचहरी, मंडल कारा सहित एकता चौक के आसपास प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े मिले जायेंगे़
बाइक सवारों पर होती है कार्रवाई
शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में बाइक सवारों पर कार्रवाई की जाती है़ उन पर जुर्माना लगाते हैंजल्द हटाये जायेंगे सड़क किनारे खड़े वाहन: शहर में जाम की समस्या व खड़े वाहनों पर सहायक पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि शहर में वाहन पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है. कोई गाड़ी सड़क पर खड़ी रहती है, तो उन्हें हटाने व कार्रवाई के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










