समाज से कुष्ठ मिटाने का लिया गया संकल्प
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : समाहरणालय सभागार में समाज से कुष्ठ रोग मिटाने के लिए संकल्प सभा की गयी. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठ मिटाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने बताया कि आज ही के दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था. बापू ने हमेशा कुष्ठ रोगियों की सेवा की […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : समाहरणालय सभागार में समाज से कुष्ठ रोग मिटाने के लिए संकल्प सभा की गयी. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठ मिटाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने बताया कि आज ही के दिन महात्मा गांधी का निधन हुआ था.
बापू ने हमेशा कुष्ठ रोगियों की सेवा की थी. श्री सिंह ने बताया कि कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं है. इसका इलाज किया जा सकता है. कुष्ठ रोग की कीटाणु से होता है. कुष्ठ के मरीज नियमित तौर पर दवा खाएं. मौके पर सिविल सार्जन केवीपी सिंह, वरीय उपसमाहर्ता केके उपाध्याय, डीआरडीए डायरेक्टर रवींद्र कुमार, मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










