चैनपुर के मदुरना से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर : शराबबंदी के बाद चौकस पुलिस द्वारा आये दिन शराब के धंधेबाजों व शराबियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इस जिले के किसी न किसी हिस्से से प्रतिदिन शराब बरामद की जा रही है. चैनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के मदुरना गांव से बड़ी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की गयी है. गुप्त सूचना […]
विज्ञापन
चैनपुर : शराबबंदी के बाद चौकस पुलिस द्वारा आये दिन शराब के धंधेबाजों व शराबियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इस जिले के किसी न किसी हिस्से से प्रतिदिन शराब बरामद की जा रही है. चैनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के मदुरना गांव से बड़ी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की गयी है.
गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभय कुमार द्वारा मदुरना गांव के पूरब स्थित चेंबर से 56 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति मदुरना का ही विजय सिंह कुशवाहा बताया जाता है. गिरफ्तार विजय को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब के धंधेबाजों व शराबियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










