स्टेडियम में सुबह नौ बजे फहरेगा तिरंगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्र उत्सव. प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे झंडोत्तोलन, मौजूद होंगे आम लोग व अधिकारी भभुआ नगर : गणतंत्र दिवस शहर के जगजीवन स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला सुबह नौ बजे झंडाेत्तोलन करेंगे. इससे पहले प्रभातफेरी का कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रभातफेरी सुबह 6.30 बजे शहर के पटेल […]
विज्ञापन
राष्ट्र उत्सव. प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे झंडोत्तोलन, मौजूद होंगे आम लोग व अधिकारी
भभुआ नगर : गणतंत्र दिवस शहर के जगजीवन स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला सुबह नौ बजे झंडाेत्तोलन करेंगे. इससे पहले प्रभातफेरी का कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रभातफेरी सुबह 6.30 बजे शहर के पटेल चौक से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कैमूर स्तंभ पर समाप्त होगी. प्रभातफेरी का शुभारंभ गुब्बारा उड़ा कर किया जायेगा. प्रभातफेरी में अनुराधा रस्तोगी व उनके पति महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की भूमिका में होंगे. रूट लाइनिंग की व्यवस्था की जिम्मेवारी नगर थानाध्यक्ष की होगी. इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जायेगा. इसके अलावे विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा.
नशमुक्ति और डिजिटल पेमेंट की निकलेगी झांकी : गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के कुल 19 विभागों द्वारा आकर्षक झाकियां निकाली जायेंगी. इसमें शिक्षा विभाग द्वारा जिले में डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह की पहल पर चलाये गये मिशन जागृति से संबंधित झांकी निकाली जायेगी. वहीं उत्पाद विभाग द्वारा पूर्ण शराबबंदी व नशामुक्ति से जुड़ी झांकियां व पीएनबी द्वारा कैशलेस व डिजिटल पेमेंट से संबंधित झांकी निकाली जायेगी. इसके अलावा जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता व अन्य विभागों द्वारा भी झांकियां निकाली जायेंगी.
8.30 परेड लाइनप
8.35 परेड कमांडर द्वारा परेड का प्रभार
8.45 पुलिस अधीक्षक का आगमन एवं परेड कमांडर द्वारा जनरल सैल्यूट
8.50 जिला पदाधिकारी का आगमन व जनरल सैल्यूट
8.55 प्रभारी मंत्री का आगमन
8.56 परेड कमांडर द्वारा प्रभारी मंत्री को रिपोर्ट करना
8.57 प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण वाहन पर परेड का निरीक्षण
9.00 झंडोत्तोलन
9.10 प्रभारी मंत्री का संबोधन
10.20 समाहरणालय कार्यालय पर झंडोत्तोलन
11.00 अनुमंडल कार्यालय पर झंडोत्तोलन
11.05 नगर थाना पर झंडोत्तोलन
11.25 पुलिस लाईन
532 महादलित टोलों में होगा झंडोत्तोलन
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के 532 महादलित टोलों में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में टोले के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. इसके अलावा भभुआ प्रखंड के सीवों गांव के महादलित टोले में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में बलिराम मुसहर द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. वहीं शहर के धोबीटोला वार्ड नं 11 और 18 में हरि रजक द्वारा झंडात्तोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










