Kaimur News : 1975 छात्र-छात्राएं इस वित्तीय वर्ष में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से होंगे लाभान्वित

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 303 आवेदन किये गये स्वीकृत, आठ रिजेक्ट
भभुआ नगर. आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं छोड़ सके, इसलिए सरकार से सात निश्चय योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लाया गया है. इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए राशि दी जाती है. सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष छात्रों को राशि देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. इधर, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में जिले के 1,975 छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित किया जायेगा. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के अलावा जिले के 9,100 छात्रों को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं, स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ जिले के 3,195 युवाओं को दिया जायेगा. इधर, इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक मो अख्तर अली ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 303 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं, जबकि आठ आवेदन रिजेक्ट हुए हैं. स्वयं सहायता भत्ता में 120 आवेदन, जबकि कुशल युवा प्रोग्राम में 1885 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं, जबकि चार आवेदन रिजेक्ट हुए हैं.
कुशल युवा कार्यक्रम के लिए 11वीं व 12वीं में नामांकित छात्रों का होगा रजिस्ट्रेशन
अब जिले के हाइस्कूल व इंटर कॉलेज में 11वीं और 12वीं में नामांकित छात्रों को कुशल युवा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भाषा संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिले में कुशल युवा कार्यक्रम, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में स्वयं सहायता भत्ता का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है. लक्ष्य के अनुरूप योजना का लाभ युवाओं को देने के लिए जिला पदाधिकारी ने भी निर्देशित किया है. गौरतलब है कि विकसित बिहार के सात निश्चय में से एक आर्थिक युवाओं के अंतर्गत युवा कार्यक्रम योजना का संचालन जिला निबंधन व परामर्श केंद्र पर किया जा रहा है. इसके तहत अभ्यर्थियों को केवाइपी सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है. कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लाभ के लिए अभ्यर्थियों को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर सत्यापन कराना अनिवार्य होता है. इसके बाद ही अभ्यर्थी केवाइपी सेंटर पर प्रशिक्षण के लिए नामांकित होते हैं. छात्रों को सत्यापन के लिए 10वीं का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो देना होता है. कुशल युवा कार्यक्रम के लिए जिले में 28 केवाइपी केंद्र संचालित हैं. कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राएं बेरोजगार नहीं रह जाते हैं, कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार मिलता है.
नैक से ””””ए”””” ग्रेड प्राप्त कॉलेज में एडमिशन हुआ, तो तभी मिलेगा छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्डगौरतलब है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की गयी है. गाइडलाइन के अनुसार, राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद यानी नैक से ””””ए”””” ग्रेड प्राप्त कालेजों में अगर एडमिशन नहीं हुआ, तो अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिलेगा.इस योजना के विभिन्न प्रावधानों में सरकार ने काफी बदलाव कर दिया है. राज्य के बाहर सक्षम प्राधिकार से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थानों में नामांकित या नामांकन के लिए चयनित वैसे छात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा, जिनके संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद नैक के द्वारा न्यूनतम ए ग्रेड प्राप्त है. इसके अलावा संस्थान में संचालित कार्यक्रमों का नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिएशन यानी एनबीए के द्वारा एक्रीडिएशन प्राप्त है या फिर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की रैंकिंग प्राप्त है, उन्हें ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




