महाकुंभ हादसा : मृतका के पति व ग्रामीणों को न्यायिक आयोग ने किया तलब

Updated:
विज्ञापन

न्यायिक आयोग के समक्ष पेश होने का नोटिस लेकर प्रयागराज की पुलिस पहुंची भभुआ

विज्ञापन

फोटो 4 नोटिस लेकर भभुआ थाना पहुंची प्रयागराज की पुलिस- न्यायिक आयोग के समक्ष पेश होने का नोटिस लेकर प्रयागराज की पुलिस पहुंची भभुआ मौनी अमावस्या पर भगदड़ में हुई थी कोरी गांव की महिला की मौत भभुआ सदर. 29 जनवरी 2025 को प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन कुंभ स्नान के दौरान मृत कैमूर की महिला के पति सहित गांव के दो लोगों को घटना के बाद गठित न्यायिक जांच आयोग ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है. शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ मेला थाने की पुलिस नोटिस लेकर भभुआ थाने पहुंची. यहां उनके द्वारा नोटिस का तामिला कराने में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा गया. प्रयागराज महाकुंभ मेला थाने से आये कार्यालय पुलिस उप निरीक्षक गुलशन श्रीवास्तव व कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान हुई घटना के बाद राज्य प्रशासन ने न्यायिक आयोग का गठन किया था. इस मामले में आयोग के समक्ष भभुआ थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी उदय प्रताप सिंह पिता राजबली सिंह सहित कोरी गांव के रहनेवाले दो अन्य लोगों का अभिकथन लेखबद्ध कराया जाना है. इसी को लेकर वह लोग न्यायिक आयोग द्वारा जारी नोटिस का तामिला कराने वह लोग आये हैं. गौरतलब है कि भभुआ थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी उदय प्रताप सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी कुंभ स्नान करने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ 27 फरवरी को प्रयागराज गयी थी. इसी दौरान 29 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन रात 1.45 बजे संगम नोज पर हुए भगदड़ में महिला की मौत हो गयी थी. घटना के उपरांत पांच दिनों तक काफी खोजबीन के बाद परिजनों को महिला का शव प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मिला था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने शव का बगैर पोस्टमार्टम कराये ही उसे भभुआ भेज दिया था. परिजनों और लोगों की शिकायत पर भभुआ थाने द्वारा प्रयागराज से लायी गयी मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था. इस घटना के दौरान 30 लोगों की मृत्यु हुई थी जबकि 45 से अधिक लोग घायल हो गये थे. इस घटना को लेकर न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन