जेल में मिले चाकू-कैंची
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : बुधवार अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में छापामारी की गयी. इसमें जेल के अंदर से चाकू, कैंची सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. मंडलकारा में सुबह 3:30 बजे से 4:50 बजे तक चले छापेमारी अभियान का नेतृत्व एएसपी जगन्नाथ रेड्डी और भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद ने किया. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : बुधवार अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में छापामारी की गयी. इसमें जेल के अंदर से चाकू, कैंची सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. मंडलकारा में सुबह 3:30 बजे से 4:50 बजे तक चले छापेमारी अभियान का नेतृत्व एएसपी जगन्नाथ रेड्डी और भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद ने किया.
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अहमद, भगवानपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, चैनपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार और रामपुर थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन के महिला व पुरुष जवानों भी मौजूद थे. छापामारी से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के साथ जेल में घुसे जवानों द्वारा सभी कैदी बैरेकों की तलाशी ली गयी. कैदियों के कमरे और बाहरी परिसर से चाकू, कैंची, चापाकल का लोहा सहित खैनी, बीड़ी व तंबाकू बरामद किये गये. सोमवार को भी सर्च अभियान चला कर तीन मोबाइल सेट और तीन चाकू बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










