गवई गांव से 15 बोतल अंगरेजी शराब बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार की रात नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सोनहन बाइपास सड़क पर बैग में रखी 15 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की है. शराब ले जा रहा युवक फरार हो गया. घटना के मुताबिक देर रात दो बजे जब नगर थाने की गश्ती पुलिस पूरब बस स्टैंड से सोनहन-कुदरा बाइपास […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार की रात नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सोनहन बाइपास सड़क पर बैग में रखी 15 बोतल अंगरेजी शराब जब्त की है. शराब ले जा रहा युवक फरार हो गया. घटना के मुताबिक देर रात दो बजे जब नगर थाने की गश्ती पुलिस पूरब बस स्टैंड से सोनहन-कुदरा बाइपास होते लौट रही थी.
इसी दौरान सुनसान सड़क पर पीठ पर बैग लादे जा रहे युवक को दारोगा दिवाकर कुमार ने रुकने का इशारा किया तो, वह भागने लगा. वह समीप के वार्ड नंबर 20 गवई मुहल्ला में जा घुसा. वहां स्थित शिव मंदिर के समीप बैग फेंक वह फरार हो गया. पुलिस को बैग से 180 एमएल के रॉयल स्टैग की 15 बोतल अंगरेजी शराब मिली. पुलिस द्वारा उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत फरार अज्ञात युवक के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










