सड़क पर पानी व गंदगी बनी वार्ड 11 की पहचान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत वार्ड 11 की सड़कें और नालियां बजबजा रही हैं. सोमवार को प्रभात खबर की टीम वार्ड स्कैन के दौरान पहुंची, तो वार्ड की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था. नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही थीं. जबकि इस वार्ड में हर वर्ग के लोग रहते हैं. यहां कई बड़े […]
विज्ञापन
मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत वार्ड 11 की सड़कें और नालियां बजबजा रही हैं. सोमवार को प्रभात खबर की टीम वार्ड स्कैन के दौरान पहुंची, तो वार्ड की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था. नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही थीं. जबकि इस वार्ड में हर वर्ग के लोग रहते हैं.
यहां कई बड़े अस्पताल भी हैं. वार्ड के मुख्य सड़क का नाला खुला पड़ा है. सफाई के अभाव में नालियों से दुर्गंध आ रहे हैं. यहां के लोगों काघरों से निकलना मुहाल है. लोगों का कहना है कि जो सड़क पूरी तरह से कीचड़ में सनी है. सड़कों पर पानी गंदा भर जाता है. नाले की सफाई नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है. वार्ड में एक शंकर जी का मंदिर है, वह भी पानी से घिरा है. पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है. लोग पानी से होकर जाने को बिवश हैं. कई गलियों से लोगों ने आना-जाना छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










