बच्चे को चिढ़ाने से मना करने पर बेरहमी से पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज भभुआ(सदर) : बच्चे को चिढ़ाने से मना करने से गुस्साये सोनहन थाना क्षेत्र के भीखमपुरा गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर खेत में फेंक दिया गया. ग्रामीणों की सूचना पर जुटे परिजनों द्वारा युवक को इलाज […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
भभुआ(सदर) : बच्चे को चिढ़ाने से मना करने से गुस्साये सोनहन थाना क्षेत्र के भीखमपुरा गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर खेत में फेंक दिया गया.
ग्रामीणों की सूचना पर जुटे परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका भरती कर इलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीखमपुरा गांव में मंगलवार की शाम मुन्ना राम के बच्चे को श्यामरती राम चिढ़ाने से मना किया. इसी दौरान श्यामरती व मुन्ना राम के बीच बकझक शुरू हो गयी. लोगों के समझाने पर उस वक्त तो मामला शांत हो गया. लेकिन, बुधवार की सुबह जब श्यामरती राम भभुआ बाजार करने आ रहे थे.
इसी मामले को लेकर भीखमपुरा और सीतमपुरा गांव के बीच पीछे से साइकिल से आ रहे मनोज राम व उसके एक अन्य साथी ने पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. युवक जब पिटाई से बेहोश हो गया तो दोनों पिटाई करने वाले आरोपी वहां से भाग निकले. इधर जब उधर से ग्रामीण गुजरे तो खेत में युवक को बेहोश पड़ा देख शोर मचाया तो युवक के परिजन व ग्रामीण जुटे और तत्काल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर भागे जहां युवक भरती है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










