मोहनिया शहर में नौ एटीएम पर चालू मिली सिर्फ दो ही
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया (शहर) : लोगों की दिनचर्या में एटीएम काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है. लेकिन, बैंको द्वारा लगायी गयी अधिकतर एटीएम देख-रेख के अभाव में बंद पड़ी हैं. कहीं पैसे खत्म हैं, तो कहीं लिंक फेल का बैनर टंगा हुआ है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को प्रभात खबर की टीम ने शहर […]
विज्ञापन
मोहनिया (शहर) : लोगों की दिनचर्या में एटीएम काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है. लेकिन, बैंको द्वारा लगायी गयी अधिकतर एटीएम देख-रेख के अभाव में बंद पड़ी हैं. कहीं पैसे खत्म हैं, तो कहीं लिंक फेल का बैनर टंगा हुआ है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को प्रभात खबर की टीम ने शहर की हृदय स्थली माने जाने-वाले चांदनी चौक के पास लगी एटीएम की पड़ताल दिन के एक बजे की. दस दौरान एक्सिस बैंक की एटीएम खुली थी, लेकिन पैसे नहीं थे.
लोग पैसे निकलने के लिए जाकर खाली हाथ लोट रहे थे. और इस कुव्यवस्था पर बैंक के अधिकारियों को कोस रहे थे. इसके बाद बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम में भी पैसे नहीं थे, पूरा खाली एटीएम पड़ा था.पास में ही स्थित यूनियन बैंक में जायजा लिया गया, तो एटीएम चालू थी, लोग पैसे निकल रहे थे. लेकिन, यहां सिर्फ 1000 के ही नोट थे. अब ऐसे में जिसे 500 से 100 रुपये निकालने वाला लोगो को परेशानी हुई, जबकि बगल में स्थित ओरिएंटल कॉमर्स बैंक की एटीएम बंद थी.
टीम आगे बढ़ते हुए जब पीएनबी के ब्रांच के पास लगी एटीएम लिंक फेल थी. स्टेशन रोड में लगी दो एसबीआइ और एक पीएनबी सहित एक बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम है, लेकिन केवल एसबीआइ की एटीएम चालू मिली. बाकी एटीएम या बंद या मिली या पैसे नहीं थे.
गौरतलब है कि मोहनिया व्यावसायिक हब माना जाता है. मोहनिया पांच प्रखंड का अनुमंडल मुख्यालय है. जहां लोग ट्रेन पकड़ने से लेकर जिला मुख्यालय को जाने के लिए आते है. लेकिन, एटीएम मशीन नहीं चालू होने से परेशानी होती है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










