रुपये होने के बावजूद नहीं बनी धनेक्षा गांव की गली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गली में भरा रहता है घुटने भर पानी दुर्गावती : प्रखंड स्थित धनेक्षा गांव में जाने के लिए गली का निर्माण नहीं हो सका है. रुपये निकालने के बाद भी गली का निर्माण नहीं हुआ.आज गांव की गली में पानी भरा है. लोग किसी तरह घुटने भर पानी से होकर आने-जाने को विवश हैं. पूर्व […]
विज्ञापन
गली में भरा रहता है घुटने भर पानी
दुर्गावती : प्रखंड स्थित धनेक्षा गांव में जाने के लिए गली का निर्माण नहीं हो सका है. रुपये निकालने के बाद भी गली का निर्माण नहीं हुआ.आज गांव की गली में पानी भरा है. लोग किसी तरह घुटने भर पानी से होकर आने-जाने को विवश हैं. पूर्व मुखिया के कार्यकाल में गली के निर्माण के नाम पर रुपये निकाल लिये गये, लेकिन एक ईंट तक नहीं बिछ पायी.
उक्त गांव के विकास कुमार ने बताया कि जब गली की समस्या को लेकर वर्तमान मुखिया व ग्रामसेवक से संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि गली के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है और सबसे अहम बात है कि दो लाख सात हजार रुपये की निकासी भी हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ. इस संबंध में मुखिया रामअवध यादव ने बताया कि गली के निर्माण के नाम पर बीआरजीएफ फंड से पैसे की निकासी भी हो गयी. इसे लेकर बीडीओ से भी शिकायत की गयी. जांच चल रही है. समस्या का निदान बहुत जल्द किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










